फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: ये हैं धरती के सबसे लंबी उम्र वाले 6 जीव, इनमें से एक तो 'अमर' है, जानिए इनके बारे में...

Fri, 28 Jul 2023 06:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 28 Jul 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
longest living creatures and immortal animals on earth top 6 know the full list
longest living creatures and immortal animals on earth - फोटो : iStock

Ajab-Gajab: धरती पर कई तरह के दुर्लभ जीव पाए जाते हैं। इन जीवों को इनके अनोखपन के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। जीवों की कई प्रजातियों को वैज्ञानिकों के विशेष संरक्षण में रखा गया है। आमौतर देखा जाता है कि पानी में रहने वाले जीव ज्यादा दिन तक जिंदा रहते हैं। आज हम आपको धरती पर रहने वाले उन जीवों के बारे में बताएंगे, जो अधिक दिन तक जिंदा रहते हैं। 



बोहेड व्हेल

बोहेड व्हेल आर्कटिक समुद्र और उसके आसपास के इलाकों में रहती है। यह मछली 200 साल से भी ज्यादा समय तक जिंदा रह सकती है। अभी तक सबसे लंबी उम्र की व्हेल 211 साल जिंदा रही थी। इस मछली की सबसे करीबी रिश्तेदार मिंक व्हेल की उम्र 60 साल तक होती है। सबसे खास बात यह है कि बोहेड व्हेल के भीतर एक विशेष तरह का जीन (ERCC1) होता है। यह जीन शरीर के खराब हो चुके डीएनए को सुधारने में मदद करता है। इसकी वजह से ही बोहेड व्हेल को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी नहीं होती है।

longest living creatures and immortal animals on earth top 6 know the full list
longest living creatures and immortal animals on earth - फोटो : iStock

कछुआ
 
कछुआ भी काफी लंबे समय तक जीवित रहते हैं। गैलापागोस कछुआ औसतन 200 से 250 साल तक जिंदा रह सकता है। अद्वैत नाम का एक मेल कछुआ 225 साल तक जीवित रहा था। इस कछुए की साल 2006 में 225 साल की उम्र में मौत हुई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, कछुओं की लंबी उम्र के पीछे की वजह उनके डीएनए स्ट्रक्चर में है। उनके जीन वेरिएंट लंबे समय तक सेल के भीतर डीएनए की मरम्मत करते हैं, जिसकी वजह से सेल की एंट्रोपी की समय सीमा काफी बढ़ जाती है। एक बड़ी वजह यह है कि इसकी वजह से कुछ कछुए 250 साल से भी अधिक जीवित रहते हैं। गैलापागोस कछुए सात गैलापागोस द्वीपों पर रहते हैं और इन्हें देखने के लिए अक्सर पर्यटक आते हैं। 
 

longest living creatures and immortal animals on earth top 6 know the full list
longest living creatures and immortal animals on earth - फोटो : iStock
फ्रेशवॉटर पर्ल मसेल

फ्रेश वाटर पर्ल मसेल पानी में रहने वाले सबसे अनोखे जीव हैं। यह पानी के अंदर बारीक कणों को फिल्टर करके उससे अपना भोजन करते हैं। इनकी पाचन क्रिया बहुत ही धीमी होती है। इसकी वजह से यह बहुत लंबे समय तक जिंदा रहते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अब तक का सबसे पुराना पर्ल मसेल करीब 280 साल से अधिक का है। 


Permafrost Crater: रूस का यह सालों पुराना गड्ढा दुनिया के लिए है रहस्य, मचा सकता है तबाही



 
विज्ञापन
विज्ञापन
longest living creatures and immortal animals on earth top 6 know the full list
longest living creatures and immortal animals on earth - फोटो : iStock
ग्रीनलैंड शार्क

आर्कटिक सागर में यह ज्यादातर पाई जाती हैं। ग्रीनलैंड शार्क की लंबाई एक साल में सिर्फ 1 सेंटीमीटर बढ़ती है। यह काफी सुस्त मछली होती हैं और धीमी गति से तैरती हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, धीमी गति से तैरने की वजह से इनके शरीर से ऊर्जा की खपत कम होती है। यही वजह है कि ग्रीनलैंड शार्क लंबे समय तक जीवित रहती हैं। कुछ ग्रीन लैंड शार्क करीब 400 साल तक भी जिंदा रह सकती हैं। 

Weird Marriage: भारत में यहां पर दो लड़कों की आपस में कराई जाती है शादी, जानिए क्या है अनोखी परंपरा



 
विज्ञापन
longest living creatures and immortal animals on earth top 6 know the full list
longest living creatures and immortal animals on earth - फोटो : iStock

हाइड्रा

हाइड्रा के बारे में आपने किताबों में पढ़ा होगा। कई शोधों के बाद भी वैज्ञानिक अब तक इसकी सही उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाए हैं। कुछ विशेषज्ञों के मुताबिक यह अमर होते हैं। अगर इनको किसी प्रकार का चोट नहीं पहुंचाया जाए तो इनकी मौत कभी नहीं होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed