{"_id":"6a96cb3b8ef0a59c840ba591","slug":"baba-vanga-prediction-comes-true-what-is-yet-to-happen-in-2026-nepal-flood-news-in-hindi-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या दुनिया में मचने वाली है भयानक तबाही? बाबा वेंगा की सबसे खतरनाक भविष्यवाणी हो गई सच!","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
क्या दुनिया में मचने वाली है भयानक तबाही? बाबा वेंगा की सबसे खतरनाक भविष्यवाणी हो गई सच!
Wed, 02 Sep 2026 12:30 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:30 PM IST
सार
बाबा वेंगा ने साल 2026 को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं, जो बेहद डरावनी है। अब दावा किया जा रहा है कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच साबित हो गई है।
विज्ञापन
बाबा वेंगा की सबसे खतरनाक भविष्यवाणी हो गई सच!
- फोटो : AI
विस्तार
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और दुनियाभर में प्राकृतिक आपदा से मच रही तबाही के बीच एक बार फिर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा के भविष्यवाणियों की चर्चा होने लगी है। दावा किया जा रहा है कि बाबा वेंगा की साल 2026 को लेकर की गई भविष्यवाणियां सच साबित हो रही है। बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि दुनिया के कई हिस्सों में प्राकृतिक आपदा से तबाही मचेगी। अब नेपाल में प्राकृतिक आपदा से मची तबाही के बाद दावा किया जा रहा है कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच हो गई है।
विज्ञापन
प्राकृतिक तबाही का साल होगा 2026
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी में स्पष्ट तौर पर कहा था कि साल 2026 में लोगों को कई भयानक प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है। बाबा वेंगा का दावा था कि साल 2026 प्राकृतिक तबाही का साल होगा। इनमें भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट, अत्यधिक वर्षा और सूखा हो सकता है। इसकी वजह से पर्यावरण को बहुत ही अधिक नुकसान होगा। यूरोप के कई देशों में आग की घटनाओं से हुए नुकसान और नेपाल में बाढ़ से मची तबाही के बाद लोगों का कहना है कि बाबा वेंगा की प्राकृतिक आपदा वाली भविष्यवाणी सच साबित हो गई है।
विज्ञापन
शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध?
बुल्गारिया की नेत्रहीन बाबा वेंगा ने दावा किया था कि साल 2026 में तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकती है। उनका कहना था कि दुनिया के पूर्वी क्षेत्र में एक बड़ा युद्ध छिड़ेगा, जो विनाशकारी साबित होगा। उन्होंने भविष्यवाणी में कहा था कि यह युद्ध पूरी दुनिया में धीरे-धीरे फैल जाएगी। उनका दावा था कि युद्ध का दुनिया के पश्चिमी इलाके पर सबसे ज्यादा प्रभाव होगा और यूरोप को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। युद्ध से तबाही मचने के बाद यूरोप की भूमि की बंजर हो सकती है।
विज्ञापन
भारत के इस बाजार में बिकता है अजगर का अंडा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
एलियन से इंसान का हो सकता है संपर्क
बाबा वेंगा की साल 2026 की सबसे हैरान करने वाली भविष्यवाणी है कि इंसान पहली बार एलियंस का सीधा सामना करेंगे, जो मानवता के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ होगा। इस भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2026 में धरती पर एक विशालकाय अंतरिक्ष यान पर आएगा, जो ये दर्शाएगा कि हम यूनिवर्स में अकेले नहीं रहते हैं।
रूस के राष्ट्रपति के काफिले की रिकॉर्डिंग कर रहा था शख्स, तभी सामने आ गए पुतिन, फिर जो हुआ देख नहीं होगा यकीन
बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां भी हो चुकी हैं सच
दुनिया के प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं में बाबा वेगा का नाम शामिल है। बाबा वेंगा की सटीक भविष्यवाणियों की वजह से ही उन्हें बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। उन्होंने ने सोवियत संघ के बंटने, अमेरिका में अलकायदा के हमले समेत कई ऐसी भविष्यवाणियां की थीं। उनकी यह भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं।