फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   gen z pheromone maxxing dating trend natural body scent dating trends 2026 Gen Z viral trend

क्यों बिना नहाए और पसीने की गंध के साथ डेट पर जा रहे लड़के? क्या है फेरोमोन मैक्सिंग ट्रेंड?

Tue, 01 Sep 2026 08:21 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 01 Sep 2026 08:21 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फेरोमोन मैक्सिंग डेटिंग ट्रेंड चल रहा है। इस ट्रेंड को फाॅलो करने वाले युवा बिना नहाए और पसीने की गंध के साथ डेट पर जा रहे हैं। 

विज्ञापन
gen z pheromone maxxing dating trend natural body scent dating trends 2026 Gen Z viral trend
क्यों बिना नहाए और पसीने की गंध के साथ डेट पर जा रहे लड़के? क्या है फेरोमोन मैक्सिंग ट्रेंड? - फोटो : AI

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड चल रहा है। डेटिंग से जुड़ा यह ट्रेंड काफी वायरल हो रहा है। फेरोमोन मैक्सिंग कहा जाता है। इस ट्रेंड के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इस ट्रेंड को फॉलो करने वाले युवा डेट पर जाने से पहले नहाने, डियोडोरेंट लगाने और साथ ही साफ कपड़े भी नहीं पहन रहे। इन ट्रेंड को फॉलो करने वाले युवाओं का मानना है कि शरीर की नेचुरल गंध उन्हें संभावित पार्टनर के लिए ज्यादा आकर्षक बना सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस ट्रेंड से जुड़े वीडियो लाखों लोग चुके हैं। यूएस और यूके के जेन-जी इस ट्रेंड पर रील्स बनाकर शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन


क्या है फेरोमोन मैक्सिंग?

फेरोमोन्स नेचुरल केमिकल होते हैं। यह इंसान और जानवर अपने शरीर से छोड़ते हैं। फेरोमोन मैक्सिंग का विचार यह है कि इंसान की प्राकृतिक गध को छिपाने की जगह उसे बनाकर रखा जाए। यह गंध दूसरे को आकर्षित करती है। यह एक बायोलॉजिकल प्रक्रिया है, जो रिप्रोडक्शन के प्रोसेस में मदद करता है। 
विज्ञापन


इस ट्रेंड को मानने वाले लोगों का भी दावा है कि शरीर से निकलने वाली प्राकृतिक महक दूसरे लोगों को आकर्षित कर सकती है। इसके कारण कुछ लोग डेट से पहले डियोडोरेंट या परफ्यूम लगाने से बचते हैं। कुछ लोग कई हफ्तों तक नहाते नहीं है। कई लोग पसीने से भीगी शर्ट पहनकर अपने पार्टनर से मिलने जा रहे हैं। फेरोमोन मैक्सिंग इन्हीं केमिक्ल से संबंधित एक डेटिंग ट्रेंड है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या दुनिया में मचने वाली है भयानक तबाही? बाबा वेंगा की सबसे खतरनाक भविष्यवाणी हो गई सच!


इस ट्रेंड में युवा खासकर पुरुष प्रेमिका के साथ डेट पर जाने से पहले नहात नहीं या डियोडोरेंट नहीं लगाते हैं। वह मानते हैं कि नहाने या परफ्यूम लगाने से शरीर की प्राकृतिक महक दब जाती है। इसके कारण वे बिना नहाए डेट पर जाना पसंद करते हैं, ताकि शरीर से निकलने वाले फेरोमोन्स मैक्सीमम लेवल तक पहुंच जाएं, जिससे वो अपनी डेट पार्टनर को आकर्षित कर पाएं।

भारत के इस बाजार में बिकता है अजगर का अंडा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

क्या सच में काम करता है फेरोमोन मैक्सिंग?

इस बात से वैज्ञानिक भी सहमत नहीं है कि इंसानों में इस तरह के फेरोमोन होते हैं, जिससे सीधे तौर पर कोई रोमांटिक या आकर्षित हो सकता है। डेट पर जाने से पहले नहीं नहाना आपको ज्यादा आकर्षक बना देगा,  ऐसे दावों के पीछे फिलहाल कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंसान के पसीने में गंध नहीं होती है, लेकिन जब पसीना स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया के साथ रिएक्ट करता है, तो गंध पैदा होती है। इसलिए बिना नहाए रहना आपके शरीर और स्किन के लिए नुकसानदेह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed