फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mars: मंगल ग्रह को लेकर नासा का बड़ा खुलासा, रोवर ने दिए ऐसे संकेत, जानकर इंसानी सभ्यता हो जाएगी हैरान

Sun, 28 Jul 2024 02:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Jul 2024 02:04 PM IST
विज्ञापन
Life On Mars NASA's Perseverance Rover Finds First Possible Hint Of Ancient Life On Mars
मंगल ग्रह को लेकर नासा का बड़ा खुलासा - फोटो : NASA/JPL-Caltech/MSSS

Life On Mars: सबसे बड़ा सवाल है कि क्या ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा किसी और ग्रह पर जीवन है? इस सवाल का जवाब सालों से वैज्ञानिक तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। वैज्ञानिकों को मंगल पर जीवन की अधिक संभावना दिखती है। अब इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पर्सीवरेंस रोवर ने लाल ग्रह पर एक बड़ी खोज की है। इस खोज में मंगल ग्रह पर प्राचीन जीवन के सबूत मिले हैं। यह खोज बेहद अहम है। 



वैज्ञानिकों का मानना है कि दूसरे ग्रहों पर जीवन की संभावना हो सकती है। अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रमुख बिल नेल्सन का भी मानना है कि ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा कहीं और जीवन हो सकता है। एक बार बिल नेल्सन से सवाल किया गया कि क्या आपको विश्वास है कि एलियन का अस्तित्व है? उन्होंने इस सवाल के जवाब में सिर्फ एक शब्द कहा हां है। उन्होंने कहा कि अगर आप मुझसे सवाल पूछते हैं कि क्या ब्रह्मांड में कहीं और जीवन है। तो मैं कहूंगा कि यह बहुत बड़ा है, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मेरा जवाब होगा हां। 
 

Life On Mars NASA's Perseverance Rover Finds First Possible Hint Of Ancient Life On Mars
मंगल ग्रह को लेकर नासा का बड़ा खुलासा - फोटो : NASA/JPL-Caltech/MSSS

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नासा के रोवर ने हाल ही में एक दिलचस्प चट्टान के नमूनों को खोजा है। इसका नाम 'चेयावा फॉल्स' है। इसके अंदर कार्बनिक अणु और संरचनाएं हैं, जो माइक्रोबियल जीवन की ओर से बनाई गई हो सकती हैं। एक प्राचीन नदी घाटी में यह चट्टान पाई गई थी। इससे पता चलता है कि यह ग्रह कभी जीवन को समर्थन करने वाला रहा होगा।

 

Life On Mars NASA's Perseverance Rover Finds First Possible Hint Of Ancient Life On Mars
मंगल ग्रह को लेकर नासा का बड़ा खुलासा - फोटो : NASA/JPL-Caltech/MSSS

नासा की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि चट्टान केमिकल सिग्नेचर और संरचनाओं को प्रदर्शित करती है। इससे संभवतः अरबों साल पहले जीवन की तरफ से बनाया गया हो सकता है। तब जिस इलाके में सैंपल लिए गए वहां पर पानी था।


Ajab-Gajab: खूबसूरत दिखने के लिए रोजाना 700 गधियों के दूध से नहाती थी ये रानी, जीवन था बेहद रहस्यमयी

विज्ञापन
विज्ञापन
Life On Mars NASA's Perseverance Rover Finds First Possible Hint Of Ancient Life On Mars
मंगल ग्रह को लेकर नासा का बड़ा खुलासा - फोटो : Freepik

नासा की जेट प्रोपल्शन लैब की पर्सिवरेंस डिप्टी प्रोजेक्ट वैज्ञानिक केटी स्टैक मॉर्गन का कहना है कि हम यह नहीं कह सकते हैं कि यह जीवन का संकेत है। लेकिन यह अब तक वैज्ञानिकों को मिला सबसे आकर्षक नमूना है। रोवर की तरफ से रॉक कोर का नमूना 21 जुलाई को इकट्ठा किया गया था।

अजीब है ये देश: शादी करने के लिए यहां चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी, दिलचस्प है पूरा मामला

विज्ञापन
Life On Mars NASA's Perseverance Rover Finds First Possible Hint Of Ancient Life On Mars
मंगल ग्रह को लेकर नासा का बड़ा खुलासा - फोटो : Freepik

मंगल ग्रह पर अहम खोज 

एक प्राचीन नदी घाटी के किनारे पर यह चट्टान मिली थी, जिसकी माप 3.2 फीट गुना 2 फीट है। वैज्ञानिकों ने इसका नाम ग्रांड कैन्यन झरने के नाम पर रखा था। कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मिशन के परियोजना वैज्ञानिक केन फार्ले ने बताया कि चेयावा फॉल्स पर्सीवरेंस रोवर की तरफ से अब तक जांच की गई सबसे रहस्यमय, जटिल और संभावित महत्वपूर्ण चट्टान थी।

Mysterious Temple: भारत में है ये चमत्कारी मंदिर, तेल-घी नहीं बल्कि पानी से जलता है दीया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed