फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mysterious Temple: भारत में है ये चमत्कारी मंदिर, तेल-घी नहीं बल्कि पानी से जलता है दीया

Fri, 26 Jul 2024 06:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 26 Jul 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
Mysterious Temple in india lamp burns with water not oil and ghee Madhya Pradesh News
भारत में है ये चमत्कारी मंदिर, तेल-घी नहीं बल्कि पानी से जलता है दीया - फोटो : Istock

Mysterious Temple: भारत में कई बहेद रहस्यमयी मंदिर हैं। मदिर के रहस्यों का आज तक वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाएंगे। हिमाचल प्रदेश में स्थित विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में हमेशा ज्वाला जलती रहती है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश में एक रहस्यमयी मंदिर है, जहां पर दीपक जलाने के लिए किसी घी या तेल की जरुरत नहीं होती। यह सिलसिला आज से नहीं बल्कि कई सालों से चलता आ रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदेश के शाजापुर जिले में गड़ियाघाट वाली माताजी के नाम से यह मंदिर मशहूर है। यह मंदिर कालीसिंध नदी के किनारे आगर-मालवा के नलखेड़ा गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर गाड़िया गांव के पास मौजूद है। बताया जाता है कि इस मंदिर में बीते पांच साल से एक महाजोत (दीपक) लगातार जलती आ रही है। लेकिन देश में ऐसे अनेक मंदिर हैं, जहां इससे भी लंबे समय से दीये जलते आ रहे हैं, लेकिन यहां के महाजोत की बात सबसे अलग है।
 
Mysterious Temple in india lamp burns with water not oil and ghee Madhya Pradesh News
भारत में है ये चमत्कारी मंदिर, तेल-घी नहीं बल्कि पानी से जलता है दीया - फोटो : Istock

मंदिर के पुजारी का दावा है माताजी के मंदिर में जो महाजोत जल रही है, उसे जलाने के लिए किसी घी, तेल, मोम या किसी अन्य तेल की जरूरत नहीं होती है, बल्कि यह आग के दुश्मन पानी से जलती है। मंदिर के पुजारी के मुताबिक, पहले यहां पर हमेशा तेल का दीपक जला करता था, लेकिन करीब पांच साल पहले उन्हें माता ने सपने में दर्शन देकर पानी से दीपक जलाने के लिए कहा। मां के आदेश के मुताबिक, पुजारी ने वैसा ही कार्य किया।
 
Mysterious Temple in india lamp burns with water not oil and ghee Madhya Pradesh News
भारत में है ये चमत्कारी मंदिर, तेल-घी नहीं बल्कि पानी से जलता है दीया - फोटो : Istock

सुबह उठकर पुजारी ने मंदिर के पास में बह रही कालीसिंध नदी से पानी लाकर दीये में डाल दिया। दीये में रखी रुई के पास जैसे ही जलती हुई माचिस ले जाई गई, वैसे ही ज्योत जलने लगी। ऐसा होने पर पुजारी घबरा गए और करीब दो महीने तक उन्होंने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। 

Kim Jong Un: किम जोंग उन सालभर में पी जाता है अरबों की शराब, उत्तर कोरिया के तानाशाह की डाइट जान रह जाएंग हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Temple in india lamp burns with water not oil and ghee Madhya Pradesh News
भारत में है ये चमत्कारी मंदिर, तेल-घी नहीं बल्कि पानी से जलता है दीया - फोटो : Istock

इसके बाद उन्होंने इस बारे में कुछ ग्रामीणों को जानकारी दी तो उन्होंने भी पहले यकीन नहीं किया, लेकिन जब उन्होंने भी दीये में पानी डालकर ज्योत जलाई ,तो ज्योति सामान्य रूप से जल उठी। उसके बाद से इस चमत्कार के बारे में जानने के लिए लोग यहां काफी संख्या में आते हैं। 

Ajab-Gajab: खूबसूरत दिखने के लिए रोजाना 700 गधियों के दूध से नहाती थी ये रानी, जीवन था बेहद रहस्यमयी

विज्ञापन
Mysterious Temple in india lamp burns with water not oil and ghee Madhya Pradesh News
भारत में है ये चमत्कारी मंदिर, तेल-घी नहीं बल्कि पानी से जलता है दीया - फोटो : Istock

पानी से जलने वाला यह दीया बरसात के मौसम में नहीं जलता है। दरअसल, वर्षाकाल में कालीसिंध नदी का जल स्तर बढ़ने से यह मंदिर पानी में डूब जाता है। इससे यहां पूजा करना संभव नहीं होता। इसके बाद शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन यानी पड़वा से दोबारा ज्योत जला दी जाती है, जो अगले वर्षाकाल तक लगातार जलती रहती है। बताया जाता है कि इस मंदिर में रखे दीपक में जब पानी डाला जाता है, तो वह चिपचिपे तरल में बदल जाता है और दीपक जल उठता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed