फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL 1st T20: तूफानी अर्धशतक लगाकर सूर्यकुमार ने इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की, विराट कोहली को पीछे छोड़ा

Sun, 28 Jul 2024 11:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 28 Jul 2024 11:13 AM IST
सार

सूर्यकुमार ने भी कप्तानी पारी खेलते हुए 26 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 58 रन बनाए थे। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। 

विज्ञापन
Suryakumar Yadav Most Player of the Match Awards in T20i Equals Virat Kohli Record, IND vs SL 1st T20
भारत बनाम श्रीलंका पहला टी20 - फोटो : BCCI
भारत ने शनिवार को पल्लेकल में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका को 43 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। रविवार को दूसरा मुकाबला खेला जाएगा और भारतीय टीम के पास अजेय बढ़त हासिल करने का मौका होगा। पहले मैच में एक वक्त ऐसा आया था, जब लगा था कि भारत यह मैच गंवा भी सकता है। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों द्वारा डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी ने टीम इंडिया को एक बार फिर जीत दिलाई। इस जीत के साथ गंभीर-सूर्यकुमार युग का शानदार आगाज हुआ। सूर्यकुमार ने भी कप्तानी पारी खेलते हुए 26 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 58 रन बनाए थे। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। 
Suryakumar Yadav Most Player of the Match Awards in T20i Equals Virat Kohli Record, IND vs SL 1st T20
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
यह अवॉर्ड पाते ही सूर्यकुमार ने विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दरअसल, इस मैच से पहले तक विराट के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड था। उनके नाम 125 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 16 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हैं। वहीं, अब सूर्यकुमार ने लगभग उनसे आधे मैच खेलकर उनकी बराबरी कर ली है। सूर्यकुमार 69वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 16वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच बने। विराट अब T20I से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में सूर्यकुमार के पास इस सीरीज में विराट से आगे निकलने का मौका है। तीसरे नंबर पर सिकंदर रजा हैं, जो 91 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 15 बार प्लेयर ऑफ द मैच बन चुके हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
खिलाड़ी POTM अवॉर्ड्स T20I मैच
सुर्यकुमार यादव 16 69
विराट कोहली 16 125
सिकंदर राजा 15 91
मोहम्मद नबी 14 129
रोहित शर्मा 14 159
विरनदीप सिंह 14 78
Suryakumar Yadav Most Player of the Match Awards in T20i Equals Virat Kohli Record, IND vs SL 1st T20
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
श्रीलंका को हराने और टी20 के नियमित कप्तान बनने के बाद पहली जीत हासिल करने पर सूर्यकुमार ने कहा, 'शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल पहली गेंद से ही अच्छा क्रिकेट खेल रहे थे। वे अपना लय बरकरार रखे हुए थे और इसका श्रेय उन्हें जाता है। हम जानते हैं कि रात में विकेट कैसा खेलता है। हम भाग्यशाली थे कि ओस नहीं थी। हमने विश्व कप में जिस तरह से खेला, उससे हमें याद आया कि खेल अभी भी श्रीलंका की पकड़ से बहुत दूर है।' यह पूछे जाने पर कि क्या आगे के मैचों में बाएं-दाएं के बल्लेबाजों का संयोजन कायम रहेगा? कप्तान सूर्यकुमार ने कहा- टीम के लिए जो भी काम करेगा, हम उसी दिशा में फैसले लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Suryakumar Yadav Most Player of the Match Awards in T20i Equals Virat Kohli Record, IND vs SL 1st T20
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
वहीं, उपकप्तान शुभमन गिल ने कहा- हम घबराए हुए नहीं थे। हम डेथ ओवरों में लगातार बातचीत कर रहे थे और हम जानते थे कि हमें सिर्फ एक विकेट की जरूरत है। यशस्वी के साथ बल्लेबाजी करना शानदार है और हम एक-दूसरे के पूरक हैं। हमारी शैली अलग है, हमारी योजना सरल है- परिस्थितियों का आकलन करें और फिर गेंदबाजों का सामना करें। जब आप पारी की शुरुआत कर रहे हों, तो देखें कि पिच कैसा व्यवहार कर रही है और उसके अनुसार खेलें। आगे भी यही योजना है।
विज्ञापन
Suryakumar Yadav Most Player of the Match Awards in T20i Equals Virat Kohli Record, IND vs SL 1st T20
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 43 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 213 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में 170 रन पर सिमट गई। एक वक्त श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 140 रन था। हालांकि, इसके बाद श्रीलंकाई टीम ने 30 रन बनाने में अगले नौ विकेट गंवा दिए। श्रीलंका की ओर से पथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से रियान पराग ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। उन्होंने 20वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटके। भारत के लिए सूर्यकुमार के अलावा ऋषभ पंत ने 33 गेंद में छह चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन और यशस्वी जायसवाल 21 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 40 रन की पारी खेली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed