{"_id":"607116d039f55d32fe6c4d7d","slug":"kyrgyzstan-weird-tradition-kidnap-bride-forcibly-for-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजीबोगरीब परंपरा: इस देश में जबरन अपहरण कर लाई जाती है दुल्हन, यूएन भी है इससे चिंतित","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजीबोगरीब परंपरा: इस देश में जबरन अपहरण कर लाई जाती है दुल्हन, यूएन भी है इससे चिंतित
दुनियाभर के देश खुद को विकसित और सभ्य बनाने में लगे हैं। कई देशों की पहुंच चांद और मंगल तक हो गई है। लेकिन ऐसे भी कई कई देश हैं, जहां ऐसी प्रथाएं प्रचलित हैं, जो सभ्य समाज पर धब्बा की तरह है। कुछ इसी तरह की एक कुप्रथा मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान में प्रचलित है। बता दें कि यहां शादी के लिए दुल्हनों के अपहरण की प्रथा है। इस देश में हर साल हजारों लड़कियों और महिलाओं को शादी के लिए अपहरण किया जाता है।
2 of 6
किर्गिस्तान में प्रोटेस्ट्स
- फोटो : Reuters
वैसे तो साल 2013 में ही किर्गिस्तान की सरकार ने इस प्रथा को गैरकानूनी घोषित कर दिया था, लेकिन बुधवार को एक 27 साल की लड़की शादी करने के लिए जबरन अपहरण किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे देश में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। इस प्रथा के खिलाफ वहां प्रोटेस्ट्स तेज हो गया है।
3 of 6
किर्गिस्तान में प्रोटेस्ट्स
- फोटो : Reuters
बता दें कि किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 5 अप्रैल को काम के सिलसिले में घर से बाहर निकली एजादा कनाटबकोवा नामक 27 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया गया। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, एजादा को तीन लोगों ने जबरन कार में बिठाया और अज्ञात दिशा में भाग गए। घरवालों ने लड़की की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। ऐसे में उन्होंने पुलिस से इस मामले में सहायता मांगी, लेकिन वीडियो सबूत होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
किर्गिस्तान में प्रोटेस्ट्स
- फोटो : Reuters
इस घटना के दो दिन बाद बिश्केक के पास एक ग्रामीण इलाके में एजादा कनाटबकोवा को एक पुरुष के साथ कार में मृत पाया गया। एक स्थानीय चरवाहे ने बताया कि उसने इस कार को 5 और 6 अप्रैल को देखा। उसे लगा कि कार किचड़ में फंस गई है। इसके बाद 7 अप्रैल को जब वो कार के पास जाकर देखा, तो उन्हें एक युवती और युवक की लाश दिखाई दी। ऐसे में उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
5 of 6
किर्गिस्तान में प्रोटेस्ट्स
- फोटो : Reuters
ऐजादा कनाटबकोवा का जबरन अपहरण और हत्या की घटना ने पूरे बिश्केक को झकझोर कर रख दिया। इस घटना को लेकर लोग सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, पुलिस ने दावा किया कि आदमी ने संघर्ष के दौरान लड़की का गला घोंट दिया और फिर आत्महत्या कर ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।