दुनियाभर के देश खुद को विकसित और सभ्य बनाने में लगे हैं। कई देशों की पहुंच चांद और मंगल तक हो गई है। लेकिन ऐसे भी कई कई देश हैं, जहां ऐसी प्रथाएं प्रचलित हैं, जो सभ्य समाज पर धब्बा की तरह है। कुछ इसी तरह की एक कुप्रथा मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान में प्रचलित है। बता दें कि यहां शादी के लिए दुल्हनों के अपहरण की प्रथा है। इस देश में हर साल हजारों लड़कियों और महिलाओं को शादी के लिए अपहरण किया जाता है।
2 of 6
किर्गिस्तान में प्रोटेस्ट्स
- फोटो : Reuters
वैसे तो साल 2013 में ही किर्गिस्तान की सरकार ने इस प्रथा को गैरकानूनी घोषित कर दिया था, लेकिन बुधवार को एक 27 साल की लड़की शादी करने के लिए जबरन अपहरण किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे देश में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। इस प्रथा के खिलाफ वहां प्रोटेस्ट्स तेज हो गया है।
3 of 6
किर्गिस्तान में प्रोटेस्ट्स
- फोटो : Reuters
बता दें कि किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 5 अप्रैल को काम के सिलसिले में घर से बाहर निकली एजादा कनाटबकोवा नामक 27 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया गया। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, एजादा को तीन लोगों ने जबरन कार में बिठाया और अज्ञात दिशा में भाग गए। घरवालों ने लड़की की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। ऐसे में उन्होंने पुलिस से इस मामले में सहायता मांगी, लेकिन वीडियो सबूत होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
4 of 6
किर्गिस्तान में प्रोटेस्ट्स
- फोटो : Reuters
इस घटना के दो दिन बाद बिश्केक के पास एक ग्रामीण इलाके में एजादा कनाटबकोवा को एक पुरुष के साथ कार में मृत पाया गया। एक स्थानीय चरवाहे ने बताया कि उसने इस कार को 5 और 6 अप्रैल को देखा। उसे लगा कि कार किचड़ में फंस गई है। इसके बाद 7 अप्रैल को जब वो कार के पास जाकर देखा, तो उन्हें एक युवती और युवक की लाश दिखाई दी। ऐसे में उसने पुलिस को सूचना दी।
5 of 6
किर्गिस्तान में प्रोटेस्ट्स
- फोटो : Reuters
ऐजादा कनाटबकोवा का जबरन अपहरण और हत्या की घटना ने पूरे बिश्केक को झकझोर कर रख दिया। इस घटना को लेकर लोग सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, पुलिस ने दावा किया कि आदमी ने संघर्ष के दौरान लड़की का गला घोंट दिया और फिर आत्महत्या कर ली।