फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या फांसी देने से पहले वाकई सजायाफ्ता से पूछी जाती है उसकी आखिरी इच्छा?

Sat, 20 Feb 2021 06:15 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 20 Feb 2021 06:15 AM IST
विज्ञापन
know interesting facts about hanging procedure last wish before death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अमरोहा की शबनम को होने वाली फांसी की सजा को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि, तिथि अभी तक तय नहीं है लेकिन इस महीने के आखिर या मार्च के शुरू में उसे फांसी की सजा दी जाएगी। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से फांसी देने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं फांसी देने से पहले क्या वाकई में सजायाफ्ता से उसकी आखिरी इच्छा पूछी जाती है?

know interesting facts about hanging procedure last wish before death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जेल मैन्युल के मुताबिक, मुजरिम को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद, उसी दिन से जल्लाद का काम शुरू हो जाता है। ऑर्डर की कॉपी मुजरिम और उसके परिवार को सौंप दी जाती है। जल्लाद को सूचना मिलने के बाद वो उस जेल का दौरा कर तैयारियों को पूरी कराने में मदद करता है, जहां फांसी दी जानी है।
know interesting facts about hanging procedure last wish before death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे तो कई फिल्मों में ड्रामेटाइज कर फांसी के समय आखिरी इच्छा पूछने के दृश्य को दिखाया जाता है, जबकि हकीकत कुछ और ही है। फांसी देने के पहले दोषी की अंतिम इच्छा पूछे जाने का कोई नियम नहीं है। हालांकि, सजायाफ्ता से ये जरूर पूछा जाता है कि वो क्या कुछ खास खाना चाहता है या किसी तरह की कोई पूजा या आराधना करना चाहता है। इसके साथ ही उसकी वसीयत के बारे में भी पूछा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know interesting facts about hanging procedure last wish before death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल्ली जेल में लंबे समय तक लॉ अफसर रहे सुनील गुप्ता ने पिछले दिनों मीडिया को बताया था, "आखिरी इच्छा वाली कोई बात नहीं होती है। मान लीजिए, अपराधी आखिरी इच्छा के तौर पर कह दे कि उसे फांसी नहीं दी जाए, तो उसकी बात नहीं मानी जा सकती या कोई भी ऐसी चीज मांग ले, जो आप नहीं दे सकते। यह भ्रम है, जेल मैनुअल में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है?"

विज्ञापन
know interesting facts about hanging procedure last wish before death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फांसी के बाद पहले पोस्टमार्टम जांच नहीं की जाती थी, लेकिन अब न्यायिक निर्णय और मानवाधिकार आयोग के निर्देशानुसार अन्त्यपरीक्षण जरूरी है। हालांकि, अभी तक उत्तर प्रदेश जेल मैनुअल में संशोधन नहीं किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed