{"_id":"5ccab204bdec22076019d07c","slug":"japan-nagoro-village-has-only-27-humans-and-270-life-sized-dolls-stays-everywher-see-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां रहते हैं केवल 27 लोग, टाइम पास करने के लिए करते हैं ये खास काम, देखें Video","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
यहां रहते हैं केवल 27 लोग, टाइम पास करने के लिए करते हैं ये खास काम, देखें Video
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Thu, 02 May 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक ओर जहां दुनिया में कई देश तेजी से बढ़ रही आबादी को लेकर चिंतित हैं वहीं दुनिया में एक खास गांव है, जहां महज 27 लोग ही रहते हैं। इस अनोखे गांव में इतने कम लोग हैं कि यहां ज्यादातर इलाके खाली ही पड़े रहते हैं और लोगों को काफी अकेलापन महसूस होता है।
2 of 8
- फोटो : npr.org
लेकिन इस अनोखे गांव के लोगों ने अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए ऐसा तरीका खोज निकाला है जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां लोग अपना सूनापन दूर करने के लिए घरों के बाहर पुतले रखते हैं।
3 of 8
- फोटो : npr.org
दरअसल, हम बात कर रहे हैं जापान की, जहां बीते कुछ सालों में जनसंख्या में काफी गिरावट आई है। शहरों से लेकर गांवों में, हर जगह आबादी कम होती जा रही है। जापान का एक गांव है जहां सिर्फ कुल 27 लोग ही रहते हैं। बता दें कि यह अजीबोगरीब गांव पश्चिमी जापान के शिकोकू टापू पर बसा है जिसका नाम नागोरो गांव है। यहां एक भी बच्चा नहीं है इसलिए यहां के लोगों ने क्लासरूप में भी बच्चों के पुलते बनाकर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
- फोटो : npr.org
नागोरो गांव में रहने वाली 69 साल की सुकिमी आयनो नाम की महिला ने इंसान जितने बड़े पुतले बनाने की शुरूआत की। इनका कहना है कि इस गांव में सिर्फ 27 लोग रहते हैं, लेकिन यहां पुतलों की संख्या 270 है।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : npr.org
लगभग 16 साल पहले नागोरो गांव में पुतले बनाने की शुरुआत हुई थी। सुकिमी ने पहला पुतला बनाया और उसे अपने पिता के कपड़े पहना दिए। इन पुतलों को बनाने का मकसद था बगीचे के पौधों को बचाना। सुकिमी ने पुतला बनाकर बगीचे में रख दिया ताकि कोई पक्षी फसलों को खराब ना करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।