इंडियन टी-20 लीग के इस सीजन में Mankading (मांकड़िंग) विवाद काफी चर्चा में है। अश्विन ने जोस बटलर को Mankading के जरिए आउट किया था, तब से बल्लेबाजों में रन आउट का खौफ कुछ ज्यादा ही हो गया है। बल्लेबाजों के लिए इस समय गेंद फेंकने से पहले क्रीज छोड़ना खतरे से खाली नहीं है।
Video: गली क्रिकेट खेलने वाले बच्चों ने निकाला रन आउट से बचने का अनोखा जुगाड़
कुछ लोगों ने आर अश्विन का सपोर्ट किया तो किसी ने उनकी आलोचना की। इन दिनों Mankading के कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं। अपने यहां गली क्रिकेट खेलने वाले बच्चों ने इसका तोड़ निकाल लिया है। अब बात रन आउट की ही हो रही है तो बल्लेबाज इससे बचने के उपाय इजाद न करें, ऐसा कैसे हो सकता है। वैसे इन दिनों सोशल मीडिया पर रन आउट से बचने वाला एक वीडियो धूम मचा रहा है।
क्रिकेट बैट बनाने वाली कंपनी 'Gray-Nicolls' ने अपने आधिकारिक पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ ही कैप्शन दिया है कि 'हम अपनी इनोवेशन के साथ जल्द ही 2020 रेंज लेकर आ रहे हैं।' इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है। लोग इस फनी वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
Looking forward to bringing you the 2020 range, full of our usual innovations...pic.twitter.com/FrEEuw9r6T
वीडियो किसी गली क्रिकेट का लग रहा है, जिसमें नॉन स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज ने हाथ में बैट के बजाए लंबी डंडी पकड़ी हुई है। खौफ ऐसा कि रन आउट से बचने के लिए ये लड़का दौड़े बिना ही इस लंबी डंडी के जरिए रन पूरा करते हुए दिख रहा है। पिच के बीच में खड़ा ये लड़का वहीं से डंडी को बारी-बारी से स्ट्राइक और नॉन स्ट्राइक पर रखकर रन पूरा कर रहा है। विकेटों के बीच रन बनाने का ये तरीका वाकई में कमाल का है। अफसोस कि इंटरनेशनल क्रिकेट में इस 'अनोखे बैट' का इस्तेमाल नहीं कर सकते, वरना क्रिकेट से 'रन आउट' शब्द हमेशा के लिए मिट जाता।
हालांकि, कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने तो जैंटलमैन गेम में गेंदबाज की इस प्रकार के रवैये को बिलकुल गलत बताया। नियम के हिसाब से तो आउट माना जाता है लेकिन कई गेंदबाज बल्लेबाज को पहले वॉर्निंग देते हैं जिसके बाद भी अगर बल्लेबाज गेंद फेकने से पहले आगे बढ़े तो आउट किया जाता है।