Earth Like Exoplanets: अंतरिक्ष के रहस्यों को जानने के लिए सालों से वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। इस बीच वह कई ग्रहों की खोज की है, जो धरती के जैसे हैं। माना जाता है कि खोजे गए यह ग्रह इंसान के रहने लायक हैं। नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक, ब्रह्मांड में कम से कम पांच हजार एलियन दुनिया है। एलियन दुनिया की खोज करना खगोलविदों का लंबे समय से सपना रहा है। बीते दिनों में एक्सोप्लैनेट खोजों से पता चला है कि धरती जैसे छोटी, चट्टानी दुनिया आकाशगंगा में बहुत है। आज हम आपको कुछ ग्रहों के बारे में बताएंगे, जो धरती के जैसे हैं।
Earth Like Exoplanets: धरती जैसे हैं ये आठ ग्रह, भविष्य में बन सकते हैं इंसान का दूसरा घर, जानिए इनके बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Kepler-22b
यह ग्रह धरती से 600 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। सूर्य के हेबिटेबल जोन में पाए जाने वाला यह पहला ग्रह है। धरती से यह 2.4 गुना बड़ा है। हालांकि इस ग्रह के बारे में यह जानकारी नहीं है कि इसकी सतह लिक्विड की है या चट्टानी है।
यह ग्रह धरती से 2,700 प्रकाश वर्ष दूर है और आकार में पृथ्वी से 70 प्रतिशत ज्यादा बड़ा है। Kepler-69c को अपने ऑर्बिट का पूरा चक्कर लगाने में 42 दिन लगते हैं। Kepler-69c का सूर्य हमारे सूरज की तुलना में 80 प्रतिशत गर्म है। इस ग्रह के हेबिटेबल जोन में होने की संभावना है।
Kepler-62f
धरती की तुलना में इस ग्रह का आकार 40 फीसदी ज्यादा है। यह हमारे ग्रह की तुलना एक ज्यादा ठंडे सूर्य की परिक्रमा करता है। 267 दिनों में यह अपने सूर्य का एक चक्कर लगाता है। संभावना है कि हेबिटेल जोन में यह ग्रह है। धरती से Kepler-62f 1,200 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।
Mars Landslide: मंगल ग्रह के ज्वालामुखी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, हैरत में पड़े वैज्ञानिक
धरती से 500 प्रकाश वर्ष दूर मौजूद यह ग्रह पृथ्वी की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा बड़ा है। Kepler-186f अपने सौर मंडल के हेबिटेबल जोन में है। सौर मंडल के बेहद किनारे स्थित है।