आपके बैंक खाते में अगर अचानक पैसे आने लगें तो जाहिर है आप थोड़ा घबरा जरूर जाएंगे और सोचेंगे कि आखिर ये पैसे आए कहां से? कुछ ऐसा ही हुआ है लंदन में रहने वाले टिम कैमरॉन के साथ। उनके बैंक खाते में चार बार थोड़े-थोड़े करके पैसे आए। जब इन पैसों के आने की असली वजह पता चली तो वो भी हैरान रह गए।
शख्स का रास्ते में खो गया पर्स, फिर अचानक बैंक खाते में आने लगे पैसे, ऐसे पता चली सच्चाई
दरअसल, कैमरॉन एक दिन अपना काम खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनका पर्स गिर गया। उस पर्स में उनका एटीएम कार्ड और कुछ पैसे थे। कैमरॉन तो अपना पर्स खोकर घर लौट आए, लेकिन उनका पर्स एक व्यक्ति को मिल गया। वह व्यक्ति ईमानदार था और उसने कैमरॉन का पता लगाने के लिए ऑनलाइन बैंकिंग का सहारा लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैमरॉन ने बताया कि जिस व्यक्ति को उनका पर्स मिला था, उसने उनके खाते में चार बार पैसे ट्रांसफर किए और हर बार एक नया संदेश भी भेजा। व्यक्ति ने उन संदेशों के साथ अपना फोन नंबर भी दिया और कॉल करने को कहा।
कैमरॉन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने लेन-देन की तस्वीरें भी शेयर की हैं। लोगों ने उस व्यक्ति की खूब तारीफ की है, जिसे कैमरॉन का पर्स मिला था और उसने उसे लौटाने के लिए गजब की तरकीब ढूंढी।
I just lost my wallet on the way home from work. I didn't have much identifying info in there so a good Samaritan got in touch with my via my... bank account 🤯
— Tim Cameron (@Timcammm) October 14, 2019
4x transfers of £0.01 each with a reference up to 18 chars pic.twitter.com/RVK8I1ZctQ