ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और मथुरा सांसद हेमा मालिनी का दिल भी MG हेक्टर पर आ ही गया। हेमा मालिनी ने अपने गैराज की शोभा बढ़ाने के लिए MG हेक्टर को भी शामिल कर लिया है। अक्सर देखा जाता है कि सेलेब्रिटी को कंपनियां कार गिफ्ट करती हैं लेकिन हेमा मालिनी ने यह कार खुद से खरीदी है। आइये जानते हैं हेमा मालिनी ने आखिर हेक्टर को ही क्यों चुना?
हेमा मालिनी ने खरीदा MG हेक्टर का टॉप वेरिएंट
2 of 7
Hema Malini bought MG Hector
- फोटो : Social
दरअसल हेमा मालिनी को हेक्टर के बारे में उनकी सिस्टर इन लॉ बताया था। हेमा मालिनी ने इस कार एयरपोर्ट में भी देखा था उसके बाद इसकी टेस्ट ड्राइव लेने बाद हेक्टर को खरीदने का मन बनाना। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेमा मालिनी ने हेक्टर का शार्प वेरिएंट खरीदा है और यह उन्हीं के नाम पर यह रजिस्टरभी की गई है।
हेक्टर के बारे में हेमा मालिनी की राय
3 of 7
Hema Malini bought MG Hector
- फोटो : Social
हेमा मालिनी को हेक्टर बेहद सुविधाजनक लगी। इतना ही नहीं इसमें चढ़ने और उतरने में भी काफी आसानी है। मुम्बई की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर भी इसमें आराम से सफर किया जा सकेगा।
MG हेक्टर क्यों है इतनी खास
4 of 7
Hema Malini bought MG Hector
- फोटो : Social
MG की हेक्टर देश की पहली इंटरनेट कार है। इसमें 10.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, यह एंड्राइड ऑटो व एप्पल कारप्ले के साथ आता है। यह इस गाड़ी का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र भी है। हेक्टर का ओवरआल डिजाइन आकर्षित करता है और इसमें भरपूर स्पेस भी मिलता है। हेक्टर में पैनारोमिक सनरूफ, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, लेदर सीट, 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD और एलईडी लैंप जैसे फीचर्स खास हैं।
हाल ही में महंगी हुई हेक्टर
5 of 7
MG Hector SUV
- फोटो : Social
MG ने हाल ही मे हेक्टर के सभी वेरियंट्स की कीमतों में 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी की है। दाम बढ़ने के बाद हेक्टर के बेस मॉडल की कीमत अब 12.48 लाख रुपये हो गई है जबकि पहले इसकी शुरुआती कीमत 12.18 लाख रुपये थी।