{"_id":"5daeecdf8ebc3e93d02867f1","slug":"haunting-moment-ventriloquist-doll-blinks-and-moves-its-mouth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोंगटे खड़े करने वाली है इस गुड़िया की कहानी, रात में हिलाती है मुंह और झपकाती हैं पलकें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
रोंगटे खड़े करने वाली है इस गुड़िया की कहानी, रात में हिलाती है मुंह और झपकाती हैं पलकें
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Tue, 22 Oct 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कठपुतलियों की तरह गुड़ियों के इस्तेमाल के बारे में आपने जरूर सुना और देखा होगा। इस कलाकारी को वेंट्रिलोक्विस्ट कहते हैं। वेंट्रिलोक्विस्ट कलाकार गुड़ियों का इस्तेमाल कठपुतलियों की तरह करते हैं और बिना अपने होठों को हिलाए उस गुड़िया की आवाज निकालते हैं, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि वह गुड़िया खुद बोल रही हो। लेकिन अगर आपका पाला किसी ऐसी वेंट्रिलोक्विस्ट गुड़िया से पड़ जाए जो बिना अपने साथी इंसान के हिल रही हो या बात कर रही हो तो आपकी भलाई इसी में है कि आप अस गुड़िया से जितना हो सके उतना दूर रहें।
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, इंग्लैंड के रहने वाले माइकल डायमंड को दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान नाजी कैंप में कैदी रहे एक व्यक्ति की वेंट्रिलोक्विस्ट गुड़िया मिल गई, जिसका नाम मिस्टर फ्रित्ज है। माइकल ने मिस्टर फ्रित्ज को एक ग्लास कैबिनेट में संभाल कर रख दिया। लेकिन इस गुड़िया की कुछ गतिविधियों के कारण माइकल हैरान हो गए। उन्होंने गौर किया कि रात के समय उस कैबिनेट का दरवाजा अपने आप खुल जाता था जिसमें मिस्टर फ्रित्ज को रखे थे। माइकल रोज सुबह दरवाजे को फिर से बंद कर देते थे।
3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पहले तो माइकल ने इस तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया लेकिन बाद में उन्होंने इस घटना की जड़ तक जाने का फैसला किया और इसके तह तक जाने के लिए उन्होंने जिस कमरे में मिस्टर फ्रित्ज को रखा था उसमें एक कैमरा लगा दिया। कैमरे से उन्होंने दो रातों की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
माइकल ने जब विडियो देखा तो उनके होश उड़ गए। विडियो में कैबिनेट का दरवाजा अपने आप खुल जाता है और गुड़िया अपना मुंह हिलाते और आंखें झपकाते नजर आ रही है। एक निर्जीव वस्तु स्वयं कैसे हिल सकती है इस बात का माइकल को कोई अंदाजा नहीं है क्योंकि उस कमरे में कोई खिड़की भी नहीं हैै। यहां तक कि कमरे में हवा आने तक की कोई जगह भी नहीं है और कैबिनेट का दरवाजा भी कुंडी के सहारे बंद रहता है तो वह अपने आप कैसे खुल सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
माइकल को विश्वास हो गया है कि दूसरे विश्वयुद्ध के समय की इस वेंट्रिलोक्विस्ट गुडिया पर किसी प्रेत आत्मा का साया है और यह भूतिया है। उन्होंने जब पूरी बात अपनी पत्नी शैली व बेटी एंबर को बताई तो उन्हें यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। माइकल ने उस ग्लास डिसप्ले कैबिनेट को चेन व ताले से बंद कर दिया है और उसपर कपड़ा ढक दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।