दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने के बाद रांची के झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के हॉल में विराट कोहली का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब भारतीय कप्तान पहुंचे तो पत्रकारों से अपनी जीत की कहानी बयां करने लगे। जीत की उत्साह में हर खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की और यहां तक कह दिया कि हम दुनिया के हर कोने में जाकर टेस्ट मैच जीतने का दम रखते हैं। इसी दौरान किसी रिपोर्टर ने उनसे एमएस धोनी पर सवाल पूछ लिया। फिर जो हुआ, उसे सुन-देखकर हॉल ठहाकों से गूंज उठा।
VIDEO: रिपोर्टर ने पूछा धोनी पर सवाल, कोहली का जवाब सुनते ही पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के लगभग तीन माह बाद धोनी आज ड्रेसिंग रूम में नजर आए। ऐसे में रिपोर्टर ने विराट से माही के भविष्य को लेकर सवाल कर दिया। कोहली ने भी इसका मजेदार जवाब देते हुए कहा कि वो फिलहाल ड्रेसिंग रूम में ही हैं, आप चाहो तो उनसे मिलकर उनसे हाय-हैलो कर सकते हो। विराट का जवाब सुनते ही हॉल में मौजूद सभी पत्रकार हंस पड़े। खुद बीसीसीआई ने इसका वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
Reporter: When in Ranchi, a visit to the local boy's crib beckons? 🤔🤔
Virat: Be our guest 😉😁 #TeamIndia #INDvSA pic.twitter.com/HLdDYX3Pxn
इसके पहले तीसरा टेस्ट शुरू होने से पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि धोनी मुकाबले का मजा लेने के लिए स्टेडियम जरूर पहुंचेंगे। लगातार तीन दिन तक तमाम फैंस भी 'रांची के इस राजकुमार' का इंतजार करते रहे, लेकिन सिवाय निराशा के उनके हाथ कुछ नहीं आया। मगर चौथे दिन यानी मंगलवार को माही अपने टीममेट्स का उत्साहवर्धन करने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे। जीत के तुरंत बाद शहबाज नदीम और रवि शास्त्री के साथ ड्रेसिंग रूम से उनकी तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं।
इस दौरान विराट पत्रकारों ने विराट से भावी बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली पर भी सवाल किया। कोहली से जब पूछा गया कि बीसीसीआई के अध्यक्ष पद संभालने के बाद सौरभ गांगुली महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के बारे में कोहली से बात करेंगे। इस पर विराट ने हंसते हुए कहा, 'मैंने उन्हें मुबारकबाद दी है। यह बहुत अच्छी बात है कि वह बीसीसीआई के अध्यक्ष बने हैं, लेकिन उन्होंने मुझसे इस बारे में अभी बात नहीं की है। जब उन्हें मुझसे बात करनी होगी तो वह जरूर करेंगे।'
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत खेली गई इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में खेला गया, जिसे भारतीय टीम ने 203 रन से जीता। वहीं, दूसरा मैच पुणे में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने पारी और 137 रन के अंतर से जीता। इसके अलावा सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रांची में खेला गया, जिसे भारत ने पारी और 202 रन के अंतर से जीता।