होली (Happy holi 2019) का त्योहार वातावरण को रंग और उमंग से भर देने और खुशियां मनाने का त्योहार है। फाल्गुन महीने की चैत कृष्ण प्रतिपदा तिथि पर रंगों का त्योहार होली मनाया जाता है। हिन्दु कैलेंडर के अनुसार होली का त्योहार शिशिर और वसंत ऋतु के बीच में पड़ता है। इसे ऋतुओं का संधिकाल भी कहा गया है।
Happy Holi 2019 : ट्विटर पर होली शुरू हो गई है, ये ट्रिक्स आपका मजा कर देंगे दोगुना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर भी रंगा होली के हुड़दंग में
इस बार 20 मार्च (बुधवार) को होलिका दहन होगा और उसके अगले दिन 21 मार्च (गुरुवार) को रंगों की होली खेली जाएगी। सोशल मीडिया के जमाने में लोग ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी होली खेलते हैं आप भी देखिए लोगों ने कैसे-कैसे मजे ले रहे हैं। इनकी कलाकारी देखकर आप पेट पकड़कर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। साथ ही आप भी ये कुछ टिप्स को अजमाकर अपनी होली की मस्ती को दोगुना कर सकते हैं।
चैलेंज के चक्कर में फंस न जाना...
वैसे तो सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई न चैलेंज आ ही जाता है लेकिन अगर कोई दोस्त होली के दिन आके आपको कहीं ये चैलेंज न दे दे कि तुम डरपोक हो बहादुर हो तो घर के बाहर निकलकर होली खेलकर दिखाओ... अब आप खुद ही देख लेना चैलेंज का करना क्या है?
View this post on Instagram
A post shared by MemesWali Public (@memeswalipublic) on
वीडियो से पटाओ
दोस्त या उसकी मां को कुछ ऐसे वीडियो क्लिप भेजो जिनमें होली के बहाने लोगों के आपसी रिश्ते बेहतर बनाते हुए दिखाया गया हो... हो सकता है कि आपकी दोस्त या उसकी मां उसे आपके साथ होली खेलने के लिए राजी हो जाए।
A post shared by 😆OFFICIAL VIRAL CONTENT PAGE😎 (@superviralcontent) on
ज्यादा रंग लग जाए तो ये ट्रिक अपनाएं
अकसर होली के दिन जब घर पर तेज तर्रार होली खेलने वाले आ जाते हैं तो आपका बच पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है। तो कोई बात नहीं... आप प्यार से उनके पास जाइए रंग लगवाइए और जब लगे कि बहुत ज्यादा पोत दिया है तो तेज से चिल्लाते हुए लेट जाइए... शायद आप कुछ बच पाएं।
A post shared by Humorous Hindustani 🇮🇳 (@humorous_hindustani) on