फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nostradamus Predictions 2022: नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणियां, फटेगा परमाणु बम, ऐसा भयानक होगा साल 2022

Fri, 26 Nov 2021 01:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 26 Nov 2021 01:35 PM IST
विज्ञापन
french astrologer nostradamus predictions for new year 2022 blast nuclear bomb next year will be like this
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी - फोटो : iStock

फ्रांस के मशहूर 'माइकल दि नास्त्रेदमस' ने दुनिया के बारे में हैरान करने वाली भविष्यवाणियां की थीं। नास्त्रेदमस ने अपनी एक किताब में हजारों ऐसी भविष्यवाणियां की थीं जिनमें उन्होंने दुनिया में आने वाली तबाही के बारे में बताया था। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों पर दुनिया यकीन करती है, क्योंकि उनकी अब तक की कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। नास्त्रेदमस ने साल 2022 के लिए जो भविष्यवाणियां की थीं, वह दुनिया के लिए बेहद डरावनी हैं। उन्होंने साल 2022 को लेकर की गई अपनी भविष्यवाणी में तबाही के संकेत दिए हैं। 



पृथ्वी को होगा नुकसान

नास्त्रेदमस ने साल 2022 को लेकर की गई अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि धरती को बहुत अधिक नुकसान होगा। धरती को यह नुकसान ऐस्टरॉइड के कारण होगा। समुद्र में बड़ी चट्टान के गिरने की वजह से ऐसी भयानक लहरें उठेंगी जो धरती को घेर लेंगी। समुद्र के जलस्तर में वृद्धि होने की वजह से भारी नुकसान होगा। 

french astrologer nostradamus predictions for new year 2022 blast nuclear bomb next year will be like this
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी - फोटो : Pixabay

बेकाबू महंगाई करेगी परेशान

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि साल 2022 में महंगाई बेकाबू हो जाएगी। तेजी से अमेरिकी डॉलर नीचे गिरेगा। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि साल 2022 में लोग सोने, चांदी और बिटकॉइन को ही संपत्ति मानेंगे। इनमें लोग ज्यादा पैसा निवेश करेंगे जो धरती को तबाह कर देगा। 
french astrologer nostradamus predictions for new year 2022 blast nuclear bomb next year will be like this
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी - फोटो : Pixabay


परमाणु बम से मचेगी तबाही

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2022 में परमाणु बम फटने से जलवायु परिवर्तन होगा। इसके साथ ही धरती की स्थिति में बदलाव हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
french astrologer nostradamus predictions for new year 2022 blast nuclear bomb next year will be like this
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी - फोटो : Pixabay
अंधेरे में रहेगी दुनिया

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि साल 2022 में तबाही के बाद शांति आएगी। इससे पहले 72 घंटे के लिए दुनिया अंधेरे में रहेगी। उनका कहना है कि पतझड़ के मौसम में पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। कई देशों के बीच लड़ी जा रही जंग को एक प्राकृतिक घटना समाप्त कर देगी। दुनिया तीन दिन अंधेरे में रहेगी जिसके बाद आधुनिक जीवन समाप्त हो जाएगा। 
 
विज्ञापन
french astrologer nostradamus predictions for new year 2022 blast nuclear bomb next year will be like this
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी - फोटो : Pixabay
फ्रांस में आएगा भीषण तूफान

भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2022 में फ्रांस के ऊपर बड़ा संकट आएगा। देश में बड़ा तूफान आएगा जिससे तबाही मचेगी। इसके कारण दुनिया के कई इलाकों में भीषण आग, सूखा और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। भविष्यवाणी में कहा गया है कि साल 2022 में बड़े स्तर पर भूखमरी पैदा होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed