दुनिया में कई अजीबोगरीब जनजातियां पाई जाती हैं। यह अपनी परंपराओं का आज भी पालन करती हैं। इन जानजातियों की कुछ परंपराएं काफी विचित्र होती हैं जिनके बारे में जानकर इंसान हैरत में पड़ जाता है। ऐसी ही परंपराओं का पालन करने वाली एक जनजाति अफ्रीका के जंगलों में रहती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस जनजाति में बड़ी तोंद वाले मर्दों का अधिक सम्मान होता है। आइए जानते हैं इस अनोखी जनजाति के बारे में...
जानिए कहां पाई जाती है ये जनजाति
अफ्रीका महाद्वीप के इथियोपिया में यह अनोखी जनजाति मिलती है। यहां ओमो वैली के जंगलों में यह निवास करती है। इस जनजाति के मर्द मोटे होने और तोंद को बढ़ाने के लिए काफी मेहनत करते हैं। इसके अलावा यहां पर लोग जानवर का खून भी पीते हैं। मोटे और तोंद वाले मर्दों को यहां पर सुपरस्टार का दर्जा दिया जाता है। इस जनजाति को बोदी (Bodi tribe of Ethiopia) के नाम भी जानते हैं।
2 of 4
यहां पर तोंद वाले मर्दों को मिलता है सुपरस्टार का दर्जा
- फोटो : iStock
बताया जाता है कि ओमो वैली के जगलों में रहने वाली इस जनजाति के लोग गाय के दूध के साथ ही खून भी पीते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई लोग दूध और खून को मिलाकर एक साथ पीते हैं। बताया जाता है कि जानवर का खून पीने के लिए ये लोग उसकी हत्या नहीं करते हैं बल्कि उसके शरीर के नस को काटते हैं और वहां से खून निकालते हैं।
3 of 4
यहां पर तोंद वाले मर्दों को मिलता है सुपरस्टार का दर्जा
- फोटो : iStock
यहां पर नए साल के मौके पर कोयल नाम की एक समारोह का आयोजन किया जाता है। इस समारोह में मर्दों के बीच एक प्रतियोगिता होती है जिसमें कुंवारे मर्दों को गाय का दूध और खून मिलाकर पीना होता है।
4 of 4
यहां पर तोंद वाले मर्दों को मिलता है सुपरस्टार का दर्जा
- फोटो : iStock
6 महीने पहले शुरू कर देते हैं तैयारी
इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए यहां के मर्द 6 महीने पहले से ही तैयारी करने लगते हैं। इस दौरान वह किसी महिला के साथ संबंध नहीं बना सकते हैं। इस अलावा उनके घर से बाहर निकलने पर भी रोक होती है। इस दौरान वह जानवर का खून और दूध पीते रहते हैं। एक प्याले में दो लीटर दूध होता है जिसे सूर्योदय के समय पीना होता है। इसके बाद बाकी प्याले के दूध भी पी सकते हैं।