जब कोई व्यक्ति या अराजक तत्व समाज में कोई गलत काम या दूसरों को परेशान करने का काम करता है, तो सजा देने के लिए उस व्यक्ति को जेल भेजा जाता है। जेल भेजने का मकसद यही होता है कि वो व्यक्ति वहां से एक बेहतर इंसान बन कर बाहर निकले। ऐसे में अब जेलों में भी इस बात को ध्यान में रखते हुए कुछ नियमों में परिवर्तन किए गए हैं। आजकल जेल को कैदियों के अनुकूल बनाया जा रहा है जिससे जेल में उन्हें अच्छा वातावरण मिल सके और वो खुद को एक बेहतर इंसान बना सकें। इसी कड़ी में ब्रिटेन में भी जेल के कुछ नियमों में बदलाव किए गए हैं। अब कैदियों को पुलिसकर्मी द्वारा डांटने पर बैन लगा दिया गया है। एक रिपोर्ट में जेल में कैदियों के साथ होने वाले व्यवहार को लेकर हैरान करने वाले सुझाव दिए गए हैं। इसका उद्देश्य है कि जेल में कैदियों को एक सकारात्मक वातावरण मिल सके।
अजब-गजब: कैदियों को डाट नहीं सकते हैं पुलिसकर्मी, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 15 Mar 2022 12:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन