फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nostradamus: जानिए कौन थे नास्त्रेदमस? 2023 के लिए की थीं ये डरावनी भविष्यवाणियां, इंसान ही इंसान को खाएगा

Tue, 30 May 2023 01:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 30 May 2023 01:25 PM IST
विज्ञापन
nostradamus predictions 2023 world war financial crisis nostradamus ki bhavishyawani
nostradamus ki bhavishyawani - फोटो : iStock

Nostradamus Predictions 2023:  फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' (Nostradamus Predictions in Hindi) की भविष्याणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में ऐसी भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions 2023 ) की थीं जिनमें से ज्यादातर सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस ने साल 2023 के लिए भी कई बेहद डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। आइए सबसे पहले नास्त्रेदमस के बारे में....



कौन थे नास्त्रेदमस

फ्रांस के छोटे-से गांव सेंट रेमी में नास्त्रेदमस का जन्म 14 दिसंबर, 1503 को हुआ था। वह कम उम्र में ही भविष्यवाणियां करने लगे थे। पेश से नास्त्रेदमस डॉक्टर और एक शिक्षक थे। सदियों बीत जाने के बा भी उन्हें उनकी भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। उन्होंने मेडिकल डिग्री नहीं होने के बावजूद भी एक डॉक्टर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह साल 1547 के करीब बन गए। साल 1566 में उनका निधन हो गया। हालांकि उनकी सभी भविष्यवाणियां सच साबित नहीं हुईं, लेकिन इतनी जटिल हैं कि उन्हें समझना मुश्किल है।

nostradamus predictions 2023 world war financial crisis nostradamus ki bhavishyawani
nostradamus ki bhavishyawani - फोटो : iStock

बताया जाता है कि उनकी भविष्यवाणियों का मतलब लोग अलग-अलग तरह से निकालते हैं। उनको बचपन से ही अध्ययन में दिलचस्पी थी। उन्होंने लैटिन, यूनानी और हिब्रू भाषाओं के साथ ही गणित, शरीर विज्ञान एवं ज्योतिष शास्त्र जैसे गूढ विषयों में विशेष महारत हासिल की। किशोरावस्था से ही वह भविष्यवाणियां करन लगे थे, जो उनके माता-पिता के लिए चिंता का विषय थी। 

 

nostradamus predictions 2023 world war financial crisis nostradamus ki bhavishyawani
nostradamus ki bhavishyawani - फोटो : iStock

इसकी वजह यह थी कि कट्टरपंथी ईसाई इस विद्या को पसंद नहीं करते थे। उनके माता पिता ने ज्योतिष से ध्यान हटाने के लिए उनको चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई के लिए मांट पेलियर भेज दिया, जिसके बाद तीन साल की पढ़ाई कर वह डॉक्टर बन गए। इसके बाद वह उस काॅलेज में शिक्षक बन गए। पहली पत्नी के निधन के बाद वह यूरोप चले गए और वहां पर दूसरी शादी की। यहां पर वह फिर से भविष्यवक्ता बन गए और खूब शोहरत हासिल की। 

Atlantis Mystery: समुद्र में डूब गया था ये बड़ा शहर? जानिए क्या है अटलांटिस शहर का रहस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
nostradamus predictions 2023 world war financial crisis nostradamus ki bhavishyawani
nostradamus ki bhavishyawani - फोटो : iStock

1550 में नास्त्रेदमस ने डाॅक्टर का पेशा छोड़कर ज्योतिषी बन गए और अपना वार्षिक पंचाग निकालना लगे। इसमें वह ग्रहों की स्थिति, मौसम और फसलों आदि का पूर्वानुमान लगाते थे। इनमें उनके किए गए ज्यादातर दावे सच साबित होते थे। नास्त्रेदमस की साल 1566 में मौत हो गई जिससे पहले उन्होंने 6,338 भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें  इंदिरा गांधी की मौत, विश्व युद्ध समेत कई भविष्यवाणियां शामिल थीं।  

Countries Without Trees: दुनिया के इन देशों में नहीं हैं एक भी पेड़, नाम जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप
 

विज्ञापन
nostradamus predictions 2023 world war financial crisis nostradamus ki bhavishyawani
nostradamus ki bhavishyawani - फोटो : iStock

इस घटना से यूरोप में फैल गई सनसनी

इटली की सड़कों पर वह अपने एक दोस्त के साथ घूम रहे थे और भीड़ में उन्होंने युवक को देखा। जब युवक उनके पास आया, तो उन्होंने सिर झुकाकर अभिवादन किया। हैरान दोस्त ने इसकी वजह पूछी, तो उन्होंने बताया कि यह युवक भविष्य में पोप बनेगा। वह लड़का फेलिस पेरेसी थे, जो साल 1585 में पोप बने। 

Ajab-Gajab: भारत में यहां जूते-चप्पल नहीं पहनते हैं लोग, नहीं जाते हैं अस्पताल, जानिए इस गांव के अनोखे नियम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed