फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रिटेन में रहने वाले ब्रूनो को है बिजली और मोबाइल रेडिएशन से एलर्जी, अपने लिए बना रहे हैं बेहद ही खास आउटहाउस 

Thu, 04 Feb 2021 08:58 AM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Thu, 04 Feb 2021 08:58 AM IST
विज्ञापन
electric mobile radiation allergy bruno berrick suffering from electrosensitivity in hindi allergic to electricity and mobile
इन शख्स के लिए उस स्थान पर रहना काफी मुश्किल होता है, जहां पर बिजली के उपकरण चल रहे हों या फिर मोबाइल का अधिक इस्तेमाल किया जा रहा हो - फोटो : social media

आज के समय में बिजली और मोबाइल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। आज लगभग हर व्यक्ति बिजली और मोबाइल का इस्तेमाल करता है। बिना मोबाइल और बिजली के रहना काफी मुश्किल है, परंतु यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले एक व्यक्ति के लिए बिजली और मोबाइल काफी खतरनाक हैं। 48 साल के इन शख्स को बिजली और मोबाइल रेडिएशन से एलर्जी है। इन शख्स के लिए उस स्थान पर रहना काफी मुश्किल होता है, जहां पर बिजली के उपकरण चल रहे हों या फिर मोबाइल का अधिक इस्तेमाल किया जा रहा हो।

electric mobile radiation allergy bruno berrick suffering from electrosensitivity in hindi allergic to electricity and mobile
इन शख्स का नाम ब्रूनो बैरिक है - फोटो : social media

ब्रूनो बैरिक को है बिजली और मोबाइल रेडिएशन से एलर्जी

  • इन शख्स का नाम ब्रूनो बैरिक है। ब्रूनो  नॉर्थहैम्प्टनशायर के रॉथवेल में रहते हैं। ब्रूनो इस एलर्जी की वजह से कैदी की तरह घर में ही रहते हैं। ब्रूनो चार साल पहले तक एकदम स्वस्थ थे। अब ब्रूनो काफी बूढ़े दिखने लगे हैं। इन चार सालों में ब्रूनो का वजन 31 किलोग्राम तक घट गया है।
electric mobile radiation allergy bruno berrick suffering from electrosensitivity in hindi allergic to electricity and mobile
ब्रूनो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक हाइपरसेंस्टिविटी की समस्या से पीड़ित हैं - फोटो : social media

इलेक्ट्रोमैग्नेटिक हाइपरसेंस्टिविटी से पीड़ित हैं ब्रूनो

  • ब्रूनो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक हाइपरसेंस्टिविटी की समस्या से पीड़ित हैं। इसे इलेक्ट्रोसेंस्टिविटी भी कहा जाता है। इस बीमारी को इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड इनटॉलरेंस सिंड्रोम या इलेक्ट्रोफोबिया के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
electric mobile radiation allergy bruno berrick suffering from electrosensitivity in hindi allergic to electricity and mobile
ब्रूनो के परिवार के सदस्य बिजली के उपकरणों का कम से कम इस्तेमाल करते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

ब्रूनो के परिवार के सदस्य बिजली के उपकरणों का कम से कम इस्तेमाल करते हैं

  • ब्रूनो बिल्डर और ग्रेहाउंड कुत्तों के ट्रेनर रहे हैं। ब्रूनो अपनी पत्नी लीजा और तीन बेटियों के साथ रहते हैं। ब्रूनो के परिवार के सदस्य बिजली के उपकरणों का कम से कम इस्तेमाल करते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार ब्रिटेन में 4 फीसदी लोगों में इलेक्ट्रोसेंस्टिविटी की समस्या से परेशान हैं।
विज्ञापन
electric mobile radiation allergy bruno berrick suffering from electrosensitivity in hindi allergic to electricity and mobile
ब्रूनो एलर्जी के खतरे को कम करने के लिए घर के बाहर एक आउटहाउस बनवा रहे हैं - फोटो : social media

ब्रूनो ने अपने लिए बना रहे हैं खास आउटहाउस

  • ब्रूनो एलर्जी के खतरे को कम करने के लिए घर के बाहर एक आउटहाउस बनवा रहे हैं। ब्रूनो इस आउटहाउस में अकेले रहेंगे। इस आउटहाउस का इस्तेमाल ब्रूनो तब करेंगे जब घर में बिजली का अधिक इस्तेमाल हो रहा होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed