फिलीपींस में बीते सोमवार को भूकंप का एक जोरदार झटका आया था। इसके अलावा मंगलवार को भी मध्य फिलीपींस में भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलीपींस के उत्तरी हिस्से में 6.1 की तीव्रता के इस भूकंप में 16 लोगों की मौत हो गई थी। भूकंप का केंद्र ईस्टर्न समार प्रांत में सान जूलियन नगर के पास केंद्रित था। शहर में सड़कों, छोटी इमारतों और एक गिरजाघर में दरारें आने की जानकारी सामने आयी थी। बिजली आपूर्ति एहतियात के तौर पर जानबूझकर काट दी गई थी। फिलीपींस में आए इन भूकंपों ने जहां जान-माल का काफी नुकसान पहुंचाया, वहीं कई बेहद डराने वाली घटनाएं भी कैमरे में कैद हो गईं।
VIDEO: आया भूकंप तो बिल्डिंग की 53वीं मंजिल पर बने स्विमिंग पूल का हुआ ये हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलीपींस में आए जबरदस्त भूकंप ने देश की राजधानी मनीला की एक हाईराइज बिल्डिंग को बुरी तरह हिला दिया। भूकंप के कारण इस बहुमंजिला इमारत की 53वीं मंजिल पर बने स्विमिंग पूल का पानी नीचे गिरने लगा। इतनी ऊंचाई से पानी गिरता देख आसपास के लोग दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे। इस घटना को किसी ने रिकॉर्ड भी कर लिया और अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसे अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसा बादल फट गया हो।
independent.co.uk की खबर के मुताबिक Anchor Skysuites नाम की बिल्डिंग को भूकंप के तुरंत बाद खाली करा लिया गया। वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि जैसे ही बिल्डिंग से पानी गिरने लगता है तो उसके नीचे व आसपास घूम लोग इधर-उधर भाग रहे हैं। पानी गिरते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल हो जाता है।
देखें, 53वीं मंजिल से कैसे गिरा स्विमिंग पूल का पानी
आपको बता दें कि अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने भूकंप की तीव्रता 6.4 बताई जबकि स्थानीय एजेंसी ने कहा कि यह 6.5 की तीव्रता का था। भूकंप का केंद्र ईस्टर्न समार प्रांत में सान जूलियन नगर के पास केंद्रित था। भूकंप के बाद नागरिक अपने घरों से बाहर आ गए जबकि कार्यालय के कर्मचारी सुरक्षित स्थानों की भागे। इस भूकंप से किसी के हताहत होने या कोई बड़ा नुकसान होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है।
देखें, भूकंप के चलते कैसे हिल रही है इमारत
Buildings swaying in Manila earlier today #Earthquake pic.twitter.com/3Tf2jdLB9s
— Nature is Scary (@NatureisScary) April 22, 2019