फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL की वजह से इस खिलाड़ी को वर्ल्ड कप में मिली जगह, विंडीज टीम में हुआ शामिल

Thu, 25 Apr 2019 11:14 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 25 Apr 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
Andre Russell got selected in windies team for world cup 2019
विंडीज - फोटो : file

इंग्लैंड-वेल्स में 30 मई से शुरू होने वाले क्रिकेट विश्वकप के लिए सभी दस देशों ने अपने-अपने टीमों की घोषणा कर दी है। हर टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस वक्त इंडियन टी-20 लीग में खेल रहे हैं और अपना दम दिखा रहे हैं।



यही वजह है कि कई देशों ने टी-20 लीग में प्रदर्शन के आधार पर भी खिलाड़ियों का चयन किया है। इसी कड़ी में कल विंडीज टीम ने भी विश्व कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया।

Andre Russell got selected in windies team for world cup 2019
आंद्रे रसेल - फोटो : सोशल मीडिया

टीम में आंद्रे रसेल को जगह दी गई है जो इस वक्त इंडियन टी-20 लीग में कोलकाता की तरफ से खेल रहे हैं। रसेल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने टी-20 लीग के 12वें सीजन में अपने आलराउंड प्रदर्शन खासकर खतरनाक बल्लेबाजी से सभी को हैरान किया है। आईए आंकड़ों से जानते हैं रसेल के मौजूदा फॉर्म के बारे में। 


 
Andre Russell got selected in windies team for world cup 2019
रसेल

आंद्रे रसेल ने इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन में कोलकाता की तरफ से अब तक कुल 10 मैच खेले हैं जिसमें इन्होंने 65.33 की औसत और 217.77 की स्ट्राइक रेट से 392 रन बनाए हैं। इस दौरान रसेल ने 3 अर्धशतक लगाए हैं। रसेल ने दो अर्धशतक मात्र 21 और 23 गेंदों में जड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Andre Russell got selected in windies team for world cup 2019
रसेल - फोटो : social media

रसेल की खतरनाक फॉर्म का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है ये अब तक 23 चौके और 41 छक्के लगा चुके हैं। 


 
विज्ञापन
Andre Russell got selected in windies team for world cup 2019
रसेल

इसके अलावा रसेल ने गेंदबाजी में भी 23.85 की औसत से 7 विकेट अपने नाम किए हैं। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed