फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   iPhone Obsession Goes Too Fr, Viral Video Leaves People Shocked

आईफोन के लिए जान जोखिम में डालने पहुंचा युवक, बिजली के टावर पर चढ़कर मचाया हड़कंप

Wed, 04 Nov 2026 12:13 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 04 Nov 2026 12:13 PM IST
सार

Viral Video: हरियाणा के मेवात के जहताना गांव में आईफोन की मांग पूरी नहीं होने पर एक युवक हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
iPhone Obsession Goes Too Fr, Viral Video Leaves People Shocked
पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : एक्स

विस्तार

आजकल स्मार्टफोन लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। खासकर युवाओं में महंगे फोन और नए गैजेट्स का काफी क्रेज देखने को मिलता है। कई बार लोग अपनी पसंद का फोन खरीदने के लिए परिवार से जिद भी करते हैं। लेकिन हरियाणा के मेवात से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक युवक को आईफोन खरीदने की ऐसी जिद चढ़ी कि उसने अपनी जान तक खतरे में डाल दी। युवक आईफोन की मांग पूरी नहीं होने पर गांव के पास लगे हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


आईफोन नहीं मिला तो टावर पर चढ़ा युवक
मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला हरियाणा के मेवात के जहताना गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव का एक युवक काफी समय से अपने माता-पिता से महंगा आईफोन खरीदने की मांग कर रहा था। वह चाहता था कि उसके माता-पिता उसे आईफोन दिला दें, लेकिन परिवार ने उसकी इस मांग को पूरा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक नाराज हो गया और उसने अपनी जिद मनवाने के लिए ऐसा कदम उठा लिया, जिसे देखकर गांव के लोग भी घबरा गए।
विज्ञापन


परिवार के लोग हुए परेशान
युवक गुस्से में गांव के पास मौजूद हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ने लगा। देखते ही देखते वह टावर की सबसे ऊंची जगह पर पहुंच गया और वहां जाकर बैठ गया। इतनी ऊंचाई पर युवक को बैठा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिवार के लोग भी काफी परेशान हो गए। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर युवक को सुरक्षित नीचे कैसे उतारा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर युवक को नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। हालांकि, इस घटना में एक राहत की बात यह थी कि जिस बिजली लाइन का टावर था, उसका निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ था। टावर पर बिजली के तार नहीं लगाए गए थे। ऐसे में युवक के करंट की चपेट में आने का खतरा नहीं था। अगर लाइन चालू होती तो यह घटना बेहद खतरनाक साबित हो सकती थी। काफी देर तक युवक को समझाने की कोशिश की गई। पुलिस और ग्रामीणों की मशक्कत के बाद आखिरकार उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद परिवार और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।


वीडियो देखकर लोग जता रहे हैरानी
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी को युवक की हरकत पर हैरानी हो रही है तो कोई उसकी जिद को गलत बता रहा है। आईफोन जैसे महंगे फोन के लिए अपनी जान जोखिम में डालना किसी भी तरह से समझदारी नहीं है। यह घटना बताती है कि बच्चों और युवाओं की जिद को संभालते समय परिवार को धैर्य रखना कितना जरूरी है। वहीं, युवाओं को भी समझना चाहिए कि कोई भी महंगा फोन जिंदगी से बढ़कर नहीं हो सकता।

वायरल: न पेट्रोल पंप का चक्कर, न नई बाइक का खर्च; लड़के ने साइकिल में फिट कर दिया इंजन

वायरल वीडियो: फर्स्ट एसी में महिला के गहने और कैश चोरी, रोते हुए बनाया वीडियो; रेलवे पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed