फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bengaluru Horror Speeding Car Crashes Into Kebab Shop, Three Workers Burned by Hot Oil

वीडियो: कबाब की दुकान में घुसी बेकाबू कार, पलट गई गर्म तेल की कढ़ाई, तीन कर्मचारी बुरी तरह झुलसे

Wed, 04 Nov 2026 11:06 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 04 Nov 2026 11:06 AM IST
सार

Viral Video: बेंगलुरु के बन्नेर्घट्टा में तेज रफ्तार कार कबाब की दुकान में जा घुसी। टक्कर से गर्म तेल की कढ़ाई पलट गई और तीन कर्मचारी झुलस गए। कार एक महिला चला रही थी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
 

विज्ञापन
Bengaluru Horror Speeding Car Crashes Into Kebab Shop, Three Workers Burned by Hot Oil
पहले दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर - फोटो : एक्स@dhyanendraj

विस्तार

बेंगलुरु के बन्नेर्घट्टा इलाके में एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर कबाब की दुकान में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि दुकान में काम कर रहे तीन कर्मचारी गर्म तेल से बुरी तरह झुलस गए। कार की टक्कर से दुकान में कबाब तलने के लिए रखी गर्म तेल से भरी कढ़ाई पलट गई और उसका तेल कर्मचारियों पर गिर गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, जिसमें कार को तेज रफ्तार में दुकान के अंदर घुसते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार पर लर्नर का बोर्ड लगा हुआ था और उसे एक महिला चला रही थी। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
यह घटना कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बन्नेर्घट्टा इलाके में सड़क किनारे एक कबाब का रेस्तरां है। यहां रोज की तरह कर्मचारी अपने काम में लगे हुए थे। कुछ लोग दुकान के बाहर खड़े थे तो कुछ अंदर बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक तेज रफ्तार कार सड़क से अनियंत्रित होकर दुकान की तरफ बढ़ी। इससे पहले कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, कार सीधे रेस्तरां के काउंटर में जा घुसी।

विज्ञापन


पहले दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर, फिर दुकान में घुसी कार
बेंगलुरु ग्रामीण जिला पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया था। कार ने सबसे पहले सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी। इसके बाद वह सीधे कबाब की दुकान के काउंटर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान में कबाब तल रहे कर्मचारी के पास रखी गर्म तेल से भरी कढ़ाई पलट गई। देखते ही देखते गर्म तेल वहां काम कर रहे लोगों पर गिर गया। इस वजह से दुकान में मौजूद तीन कर्मचारी झुलस गए।

तीन कर्मचारियों पर गिरा गर्म तेल
तीनों गर्म तेल की चपेट में आकर झुलस गए। हादसे के तुरंत बाद घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। अचानक हुई इस घटना से दुकान में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।


महिला चला रही थी कार, पुलिस ने वाहन जब्त किया
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसे के समय कार एक महिला चला रही थी। कार पर 'एल' यानी लर्नर का बोर्ड भी लगा हुआ था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और महिला चालक को औपचारिक नोटिस जारी किया है। फिलहाल बन्नेर्घट्टा पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में कार चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया।

पहले भी सामने आ चुका है कर्नाटक में सड़क हादसा
कर्नाटक में इससे पहले भी सड़क हादसे की एक बड़ी घटना सामने आई थी। सितंबर महीने में मैसूर-बेंगलुरु एक्सप्रेस वे पर यात्रियों से भरी एक बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ था।

वायरल: न पेट्रोल पंप का चक्कर, न नई बाइक का खर्च; लड़के ने साइकिल में फिट कर दिया इंजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed