फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करनी होगी इन दो कुत्तों की देखभाल, सैलरी मिलेगी 29 लाख रुपये और रहने के लिए आलीशान घर

Thu, 28 Nov 2019 02:39 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 28 Nov 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
Dog Lovers Can Get 29 Lakh rupees salary for Babysit two Dogs in London
कुत्तों की देखभाल करने की नौकरी, सैलरी 29 लाख रुपये - फोटो : Social media

आज के समय में पढ़े-लिखे लोगों को भी ढंग की नौकरी नहीं मिलती और अगर मिल भी जाए तो उन्हें मनमुताबिक सैलरी नहीं मिलती, लेकिन लंदन के नाइट्सब्रिज में एक दंपति ने ऐसी नौकरी निकाली है, जिसे जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल, दंपत्ति को एक ऐसा शख्स चाहिए, जो उनके दो कुत्तों की देखभाल कर सके। इसके बदले वो उस शख्स को सालाना 29 लाख रुपये सैलरी देने को तैयार हैं। 

Dog Lovers Can Get 29 Lakh rupees salary for Babysit two Dogs in London
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दंपति ने अपने घर में दो गोल्डन रिट्रीवर डॉग्स पाल रखे हैं और वो अपने काम के सिलसिले में ज्यादातर घर से बाहर ही रहते हैं। ऐसे में वो कुत्तों की अच्छी तरह देखभाल नहीं कर पाते। इसलिए वो एक शख्स को ढूंढ रहे हैं, जो यह काम कर सके।  

Dog Lovers Can Get 29 Lakh rupees salary for Babysit two Dogs in London
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मोटी सैलरी के अलावा दंपति उस शख्स को अपने छह मंजिला आलीशान घर में रहने के लिए जगह भी दे रहे हैं। दंपति ने 'सिल्वर स्वान सर्च' नाम की एक वेबसाइट पर इस नौकरी का इश्तेहार डाला है। इसमें उन्होंने यह भी बताया है कि उन्हें किस तरह का कैंडिडेट चाहिए। इस वेबसाइट पर जाकर आप नौकरी के लिए अप्लाई भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dog Lovers Can Get 29 Lakh rupees salary for Babysit two Dogs in London
कुत्तों की देखभाल करने की नौकरी, सैलरी 29 लाख रुपये - फोटो : Silver Swan Search

दंपति के मुताबिक, उन्हें ऐसा कैंडिडेट चाहिए, जो पहले भी कुत्तों की देखभाल कर चुका हो, उसे हाउसकीपिंग का अनुभव हो, खाना बनाना आता हो, फिट और एक्टिव हो और साथ ही साथ भरोसेमंद और मेहनती भी हो।  

विज्ञापन
Dog Lovers Can Get 29 Lakh rupees salary for Babysit two Dogs in London
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खास बात ये है कि इस नौकरी में शख्स को हफ्ते में सिर्फ पांच दिन ही यानी सोमवार से शुक्रवार तक काम करना होगा। इसके बदले उसे 30 से 32 हजार पाउंड्स यानी करीब 29 लाख रुपये सैलरी मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed