अभी तक आपने डॉक्टरों की लापरवाही के कई तरह के मामले सुने और देखे होंगे लेकिन आज हम आपको डॉक्टरों से जुड़ी एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप माथा पकड़ लेंगे।
दरअसल, ये मामला चीन के हॉन्गकॉन्ग शहर का है। यहां एक 54 वर्षीय मरीज ली शुंग लेंग के साथ ऐसा कुछ हुआ है जो काफी हैरान कर देने वाला है। ये ऐसा मामला है जिसके बारे में पूरी सच्चाई जानकर आप दंग रह जाएंगे।
आपको बता दें कि ली शुंग लेंग की 2005 में यहां के एक निजी अस्पताल में सर्जरी हुई थी। सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने ली के ब्रेन ट्यूमर का इलाज किया था। ऑपरेशन सफल हुआ लेकिन उन्हें बाएं कान से सुनाई देना बंद हो गया।
बताया जा रहा है कि मरीज को लंबे समय तक अस्पताल में रखकर दर्द के साथ ही छुट्टी दे दी गई। इस मामले में डॉक्टर्स ने मरीज का 19 महीने पहले ब्रेन ट्यूमर डायग्नोज किया था लेकिन डॉक्टर्स मरीज को उसकी मेडिकल कंडीशन के बारे में बताना ही भूल गए।
5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
सबसे खास बात यह है कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब ली सर्जरी के 19 महीने बाद एक दिन सड़क पर गिर गए। उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए, जहां जांच के दौरान पता चला कि उनका ब्रेन ठीक है। उन्हें 6 महीने बाद हार्ट का चेकअप करवाने की सलाह दी गई है।