फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का रहस्य: कैसे हुई थी डीजल इंजन के आविष्कारक की मौत, जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी

Mon, 04 Oct 2021 01:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Oct 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
diesel engine inventor Rudolf murder mystery  know the Secret behind this
डीजल इंजन के आविष्कारक की मौत का रहस्य: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

दुनिया में कई लोगों की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है। इन मौतों का राज आज तक नहीं खुल पाया है। इन्हीं में डीजल इंजन बनाने वाले रुडोल्फ डीजल की मौत भी शामिल है। डीजल इंजन से क्रांति लाने वाले रुडोल्फ की मौत कैसे हुई यह आज भी राज है। रहस्यपूर्ण तरीके से हुई रुडोल्फ डीजल की मौत स्वाभाविक थी, आत्महत्या थी या उनकी हत्या की गई थी यह गुत्थी आज तक नहीं सुलझाई जा सकी है। 

रुडोल्फ डीजल बेल्जियम से हार्विक (इंग्लैंड) जा रहे थे, लेकिन वह ड्रेसडेन नाम के जहाज से अचानक लापता हो गए थे। उनके गायब होने करीब 11 दिन बाद अरब सागर में एक शव उतराता मिला था। जब इस शव की जांच की गई, तो पता चला कि यह डीजन इंजन के आविष्कार करने वाले महान रुडोल्फ डीजल का है। रुडोल्फ 29 सितंबर को गायब हुए थे और उनका शव 10 अक्टूबर को बरामद किया गया था। 

diesel engine inventor Rudolf murder mystery  know the Secret behind this
डीजल इंजन के आविष्कारक की मौत का रहस्य: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

रुडोल्फ की मौत कैसे हुई यह आज भी रहस्य है। आधिकारिक तौर पर बताया गया कि उन्होंने सुसाइड की थी, लेकिन कई लोग इस दावे को नकारते हैं। कई लोगों ने उनकी आत्महत्या के दावे पर सवाल उठाते हुए उनकी हत्या की आशंका जताई है। 

रुडोल्फ डीजल ने अपने 'कंप्रेशन इंग्निशन इंजन' को 28 फरवरी 1892 को पेटेंट कराया। शुरुआत में यह इंजन मूंगफली के तेल या वनस्पति तेल से चलता था। इसके बाद रुडोल्फ ने इसमें सिलेंडर जोड़ दिया। फिर उन्होंने पेट्रोल से अलग और सस्ते तरल ईंधन का प्रयोग किया। इंजन में इस तेल को डालते ही वह स्टार्ट हो गया। 

diesel engine inventor Rudolf murder mystery  know the Secret behind this
डीजल इंजन के आविष्कारक की मौत का रहस्य: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

इंजन में कम्प्रेश की गई हवा और ईंधन से चलने के बाद खूब ऊर्जा निकली। भाप से चलने वाले इंजन के लिए यह बड़ी चुनौती थी। रुडोल्फ ने जोरे देते हुआ कहा कि भाप के इंजन में 90 प्रतिशत ऊर्जा बर्बाद होती है और उन्होंने जो इंजन बनाया है वो इस बर्बादी को बहुत हद तक रोकेगा। रुडोल्फ ने जिस इंजन का आविष्कार किया था उसका नाम डीजल इंजन पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
diesel engine inventor Rudolf murder mystery  know the Secret behind this
डीजल इंजन के आविष्कारक की मौत का रहस्य: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

दूसरे विश्वयुद्ध के बाद डीजल इंजन को ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल में लाया गाया। इस इंजन ने एक तरह से क्रांति ला दी। डीजल इंजन से ट्रकों और रेलगाड़ियों को नई ताकत मिली। ढुलाई की रफ्तार भी बढ़ गई और यह सस्ता भी हो गया। 

विज्ञापन
diesel engine inventor Rudolf murder mystery  know the Secret behind this
डीजल इंजन के आविष्कारक की मौत का रहस्य: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

सितंबर 1913 में रुडोल्फ ब्रिटिश नौसेना के अधिकारियों से मिलने के लिए इंग्लैंड जा रहे थे। ब्रिटिश नौसेना पनडुब्बी के लिए खास डीजल इंजन चाहती थी। बताया जाता है कि इंग्लैंड जाते समय ही उनके विरोधियों ने उनको पानी के जहाज से नीचे फेंक दिया, तो वहीं कुछ लोग कहते हैं कि उन्होंने दबाव की वजह से आत्महत्या कर ली। अब चाहे जो हो, लेकिन उनकी मौत आज भी रहस्य बनी हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed