फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK vs DC: धोनी के धुरंधरों से टकराएंगे दिल्ली के दिलेर, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Mon, 04 Oct 2021 12:44 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 04 Oct 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
csk vs dC ipl 2021, delhi capitals vs chennai super kings match preview and predicted playing 11
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : अमर उजाला

आईपीएल 2021 के 50वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। अगर प्रदर्शन की बात करें तो, दोनों ही टीमों ने 12-12 मैच खेले हैं, जिनमें दोनों ने 9-9 मैचों में जीत हासिल की हैं। अगर दोनों टीमों के पिछले मुकाबले की बात करें तो, चेन्नई को पिछले मैच में राजस्थान के हाथों सात विकेट से करारी शिकस्त मिली थी। वहीं, दिल्ली ने पांच बार की चैंपियन मुंबई को चार विकेट से हराया था। बता दें कि दिल्ली पिछले तीन मैचों में लगातार जीत दर्ज की है। उसकी निगाह जीत का 'चौका' लगाने पर होगी। ऐसे में आइए जानते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग XI कैसी हो सकती है...


 

csk vs dC ipl 2021, delhi capitals vs chennai super kings match preview and predicted playing 11
दिल्ली बनाम चेन्नई - फोटो : अमर उजाला

अंकतालिका में कौन कहां?
चेन्नई और दिल्ली दोनों के अंकतालिका में 18-18 अंक हैं। हालांकि, धोनी की टीम अंकतालिका में पहले स्थान पर है क्योंकि उसके नेट रनरेट (+0.829) दिल्ली से ज्यादा है। बता दें कि दिल्ली +0.551 नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। 

csk vs dC ipl 2021, delhi capitals vs chennai super kings match preview and predicted playing 11
धोनी बनाम पंत - फोटो : social media

चेन्नई का पलरा भारी
वहीं, अगर आंकड़ों की बात करें तो, चेन्नई का पलरा भारी दिखता है। दोनों टीमों के बीच 24 मुकाबले हुए हैं, जिसमें 15 मुकाबले चेन्नई ने जीते हैं जबकि दिल्ली को नौ मैचों में जीत मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
csk vs dC ipl 2021, delhi capitals vs chennai super kings match preview and predicted playing 11
दिल्ली बनाम चेन्नई - फोटो : अमर उजाला

चेन्नई कर सकती है टीम में बदलाव
पिछले मैच में चेन्नई की टीम 189 रन बनाकर भी मैच हार गई। चेन्नई की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 101 रन बनाए थे। राजस्थान के बल्लेबाजों के आगे चेन्नई के गेंदबाजों की एक न चली। राजस्थान के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर धोनी की टीम को सात विकेट से शिकस्त दी थी। दिल्ली के खिलाफ धोनी टीम में एक दो बदलाव कर सकते हैं। ड्वेन ब्रावो और दीपक चाहर की वापसी हो सकती है। वहीं, दिल्ली की टीम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है। 

विज्ञापन
csk vs dC ipl 2021, delhi capitals vs chennai super kings match preview and predicted playing 11
दिल्ली vs चेन्नई - फोटो : अमर उजाला

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), रविद्र जडेजा, सैम करन/ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, केएम आसिफ/दीपक चाहर, जोश हेजलवुड।

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कैगिसो रबाडा, अवेश खान, एनरिच नॉर्टजे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed