फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में कुत्ते- बिल्लियों के लिए बनेगा शमशान घाट, अंतिम संस्कार करेंगे पुजारी

Tue, 22 Dec 2020 06:07 PM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 22 Dec 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
cremation ghats to be built for dogs and cats in delhi shamshan ghat for animals and cats in delhi
अब दिल्ली में घर में पशुओं को पालने वाले लोग उनका अंतिम संस्कार भी करा सकेंगे- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

अभी तक जानवरों के लिए शमशान धाट की कोई व्यवस्था नहीं थी, परंतु बहुत जल्द दिल्ली के द्वारका में पशुओं के लिए शमशान घाट बनने जा रहा है। अब दिल्ली में घर में पशुओं को पालने वाले लोग उनका अंतिम संस्कार भी करा सकेंगे। आपको बता दें दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारका में 'स्मॉल एनिमल क्रिमेटोरियम' का निर्माण कराने जा रहा है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) का दावा है कि ये भारत का पहला 'स्मॉल एनिमल क्रिमेटोरियम' होगा।

cremation ghats to be built for dogs and cats in delhi shamshan ghat for animals and cats in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

700 वर्गमीटर में होगा शमशान घाट का निर्माण

  • दिल्ली के द्वारका में 700 वर्गमीटप जमीन पर कुत्ते, बिल्ली, बंदर और सूअर का अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान घाट का निर्माण किया जाएगा। इस शमशान घाट में दो तरह के फर्नेस होंगे, एक फर्नेस जिसमें सिर्फ पालतू कुत्तों का शवदाह किया जाएगा वो 150 किलो की होगी। वहीं दूसरी फर्नेस में बिल्ली, बंदर, आवारा कुत्ते, और सूअर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
cremation ghats to be built for dogs and cats in delhi shamshan ghat for animals and cats in delhi
30 किलो तक के वजन वाले कुत्तों के लिए 2000 रुपये का चार्ज लगेगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इतने पैसे चुकाने होंगे

  • इस शमशान घाट में 30 किलो तक के वजन वाले कुत्तों के लिए 2000 रुपये का चार्ज लगेगा। 30 किलो से ज्यादा वजन वाले कुत्तों के लिए 3000 रुपये का चार्ज लगेगा। इसका निर्माण दक्षिणी दिल्ली नगर निगम कराएगा, लेकिन इस घाट का इस्तेमाल दिल्ली के सभी लोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
cremation ghats to be built for dogs and cats in delhi shamshan ghat for animals and cats in delhi
यहां पर पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए पुजारी भी होंगे- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

पुजारी करेंगे अतिम संस्कार

  • इस शमशान घाट की सबसे खास बात ये है कि यहां पर पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए पुजारी भी होंगे। जिस तरह से मानव का अंतिम संस्कार किया जाता है उसी तरह की व्यवस्था इस घाट में भी की जाएगी।
विज्ञापन
cremation ghats to be built for dogs and cats in delhi shamshan ghat for animals and cats in delhi
इस शमशान घाट में अस्थियों को रखने की व्यवस्था भी की जाएगी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

अस्थियों के रखने की व्यवस्था भी होगी

  • इस शमशान घाट में अस्थियों को रखने की व्यवस्था भी की जाएगी। जो लोग अस्थि विसर्जन करना चाहते हैं वो अस्थियां वापस ले जा सकेंगे। अस्थियां रखवाने के लिए रैक बनाए जाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed