फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए उड़े विराट, जाते-जाते फूंक गए 'जीत का मंत्र'

Tue, 22 Dec 2020 06:04 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 22 Dec 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
virat kohli leaves for India, asks team-mates to express themselves in remaining Tests 
विराट कोहली - फोटो : Social media

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पितृत्व अवकाश पर ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। रवाना होने से पहले कोहली ने टेस्ट श्रृखंला के बाकी बचे तीन मैचों के लिए अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम की हैसलाअफजाई की। बता दें कि कोहली के पहले बच्चे का जन्म जनवरी में होगा। 


 

virat kohli leaves for India, asks team-mates to express themselves in remaining Tests 
विराट कोहली - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलिया से उड़ान भरने से पहले कोहली ने टीम के साथियों से मुलाकात की और श्रृंखला के बाकी बचे मैचों में अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित किया। भारतीय टीम एडीलेड में आठ विकेट की करारी शिकस्त के बाद श्रृंखला में 1-0 से पीछे चल रही है। 

virat kohli leaves for India, asks team-mates to express themselves in remaining Tests 
विराट कोहली - फोटो : bcci twitter

कोहली को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) से काफी समय पहले ही पितृत्व अवकाश मिल गया था। कोहली की गैरमौजूदगी में रहाणे को टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौपी गयी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli leaves for India, asks team-mates to express themselves in remaining Tests 
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर

कोहली के साथ टीम की बातचीत का आयोजन करने का मकसद खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाना था ताकि वे मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर से) टेस्ट मैच के लिए सकारात्मक मानसिकता के साथ मैदान में उतरे। 

विज्ञापन
virat kohli leaves for India, asks team-mates to express themselves in remaining Tests 
विराट कोहली - फोटो : twitter@ICC

भारतीय टीम श्रृंखला का पहला मैच तीन के अंदर हार गई थी, जिस दौरान उसकी दूसरी पारी महज 36 रन पर सिमट गई थी। टेस्ट इतिहास में यह इस टीम का न्यूनतम स्कोर है। इस टेस्ट की पहली पारी में कोहली ने रन आउट होने से पहले 74 रन बनाए थे। वह शीर्ष भारतीय स्कोरर थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed