फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: आखिर कहां गायब हो गए शिमला के सारे बंदर?

Wed, 01 Apr 2020 02:17 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 01 Apr 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
coronavirus effects on monkey disappear from shimla
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री ने देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है और इससे लोगों को अपने घरों में ही रहना पड़ रहा है। ऐसे वक्त में पक्षियों और पशुओं को किन दिक्कतों को सहना पड़ रहा होगा इस बारे में गिप्पी की पंक्तियां दिल को छूने वाली हैं। 'असि पशु ते पक्षी बोल रह, पला सुख तां है…क्यूं लोक कुंडे नई खोल रह, पला सुख तां है। सुन्ना सुन्ना साफ आसमान है…चुप चापीता, भयभीत इंसान है…पला सुख पे है…'

coronavirus effects on monkey disappear from shimla
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शिमला में हर जगह दिखाई देते थे बंदर
लेकिन, इसके उलट शिमला के नागरिक जो कि सालों से बंदरों से परेशान हैं और इसके एक स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं, वे काफी हैरान हैं। लॉकडाउन के ऐलान के बाद से ही शिमला के सारे बंदर अचानक से कहां गायब हो गए? ज्यादातर सड़कें, बाजार, रिज और माल रोड जैसी खुली और व्यस्त जगहें पूरी तरह से सुनसान पड़ी हैं। साथ ही शहर में बंदर भी कहीं नहीं दिखाई दे रहे हैं। कुछ बंदर रेजिडेंशियल इलाकों में उछल-कूद मचाते जरूर दिख रहे हैं, लेकिन ये भी कमजोर और निष्क्रिय नजर आ रहे हैं। शायद ये भूखे भी हैं।

coronavirus effects on monkey disappear from shimla
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सड़कों पर घूमने वाले कुत्ते हालांकि माल रोड और दूसरी खुली जगहों पर कब्जा करके बैठे हुए हैं लेकिन बंदर पूरी तरह से इलाका छोड़कर जा चुके हैं और शायद वे अपनी तरह के एक आइसोलेशन में चले गए हैं। शिमला के मशहूर जाखू मंदिर में भी बंदर कहीं नहीं दिखाई दे रहे हैं। इस जगह पर बड़ी संख्या में बंदर पाए जाते थे। जाखू मंदिर में 108 फुट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा है। शहर में कर्फ्यू के चलते मंदिर को बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं और लोग दर्शन के लिए यहां नहीं आ रहे हैं। ऐसे में बंदर भी यह जगह छोड़कर चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus effects on monkey disappear from shimla
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खाने की कमी के चलते बंदरों ने छोड़ा शिमला
एक पूर्व इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज (आईएफएस) ऑफिसर डॉ। कुलदीप तंवर बंदरों की संख्या कम करने के लिए एक पॉलिसी बनाने की मांग कर रहे हैं। तंवर बताते हैं कि बंदरों के शिमला छोड़कर जाने के पीछे कुछ वजहें हैं। वह कहते हैं कि बंदरों ने खाने की तलाश में शिमला छोड़ दिया है और अब वे नए इलाकों में जा रहे हैं जहां उन्हें खाना मिल सके। इनमें शिमला से लगे हुए गांव और जंगल शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश किसान सभा के प्रेसिडेंट डॉ। तंवर कहते हैं, "शहरी कस्बों में कचरे के डिब्बे बंदरों के खाने-पीने की पहली जगह होते हैं। दूसरा, टूरिस्ट्स इन्हें खाना देते हैं। शॉपिंग के इलाके और आबादी वाले रिहायशी इलाके भी इनकी पसंदीदा जगहों में होते हैं। इसके अलावा, धार्मिक स्थल, मंदिरों में भी इन्हें खाना-पीना मिल जाता है। लॉकडाउन के बाद से बंदरों ने अपनी अकल लगाई और खाने की तलाश में दूसरी जगहों पर चले गए।" पुराने शिमला के रहने वाले प्रताप सिंह भुजा कहते हैं "उन्होंने पाया है कि बंदर मुख्य कस्बे के इलाके से तकरीबन गायब हो गए हैं। दिन में एकाध बंदर दिखाई देता है, लेकिन इनके बड़े झुंड अब नदारद हैं।'

विज्ञापन
coronavirus effects on monkey disappear from shimla
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गांवों या जंगलों में चले गए बंदर
प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर्स ऑफ फॉरेस्ट्स (वाइल्ड लाइफ) डॉ। सविता बताती हैं कि बंदरों ने कहीं और शरण ले ली है। या वे अपने प्राकृतिक रिहायश वाली जगहों पर छिप गए हैं। लॉकडाउन के ऐलान के बाद से नागरिक अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में बंदरों को खाना नहीं मिल रहा है। इसलिए वे इन जगहों को छोड़कर चले गए हैं। वह कहती हैं, 'अगर बंदर जंगलों में अपने प्राकृतिक ठिकानों पर लौट गए हैं तो यह अच्छी चीज है। वहां उन्हें अभी भी खाना मिल सकता है।'

शिमला म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन और दूसरे सघन इलाकों में बंदर एक बड़ी दिक्कत हैं। इन जगहों पर बंदर फसलों और सब्जियों को बड़ा नुकसान पहुंचाते हैं। बंदरों के हमलों से परेशान किसानों ने अपनी जमीनें खाली तक छोड़ दी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed