कोरोना वायरस की वजह से देश- दुनिया को काफी नुकसान हुआ है। जहां इस वायरस से लगभग हर व्यक्ति प्रभावित हुआ है, वहीं एक 19 वर्षीय युवक ऐसा भी है, जिसे कोरोना वायरस के बारे में कुछ भी नहीं पता है। यह युवक पिछले कुछ समय से कोमा में था, जिस वजह से उसे कोरोना वायरस के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। युवक के होश में आने के बाद उसके घरवाले इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उसे कोरोना वायरस के बारे में कैसे बताया जाए।
इस 19 वर्षीय युवक को दो बार संक्रमित होने के बाद भी नहीं है कोरोना वायरस की जानकारी, जानिए वजह
19 साल के जोसेफ प्लेविल इंग्लैंड में रहते हैं। मार्च के महीने में उनका एक्सीडेंट हो गया था और उनके दिमाग में चोट लग गई थी, जिस वजह से वे कोमा में चले गए थे। कोरोना वायरस की शुरुआत से पहले ही जोसेफ कोमा में चले गए थे, जिस वजह से उन्हें कोरोना वायरस के बारे में जानकारी नहीं है।
इलाज के दौरान दो बार हुए कोरोना वायरस से संक्रमित
- जोसेफ इलाज के दौरान दो बार कोरोना से संक्रमित भी हो चुके हैं। जोसेफ हाल ही में स्टेज टू कोमा से बाहर आए हैं और इस समय स्वस्थ हैं। जोसेफ को कोरोना वायरस की वजह से बदली दुनिया को लेकर कोई भी अंदाजा नहीं है।
कोरोना वायरस महामारी की वजह से इलाज के दौरान सिर्फ जोसेफ की मां को उसके पास जाने दिया जाता था। आपको बता दें, इस शख्स के लिए काफी फंड्स भी जुटाए जा चुके हैं। जोसेफ डि फेरेर्स एकेडमी में पढ़ते हैं और उन्हें हॅाकी खेलना काफी पसंद है।
आखिर दवाइयों के पत्तों पर क्यों बनी होती है लाल रंग की पट्टी? खरीदते समय दें विशेष ध्यान
गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से भारत के साथ ही ब्रिटेन में भी मार्च में लॅाकडाउन लग गया था। जनवरी 2021 तक ब्रिटेन में 1 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
ये है दुनिया का सबसे महंगा पदार्थ, महज एक ग्राम के लिए चुकाना पड़ सकता है अरबों रुपये