फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस को खत्म कर सकती हैं एलईडी लाइट्स, शोधकर्ताओं का दावा

Sun, 20 Dec 2020 10:06 AM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 20 Dec 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
coronavirus covid 19 new latest update research in hindi researches says led lights can kill coronavirus
एलईडी लाइट्स की मदद से कोरोना वायरस को खत्म किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

पिछले करीब एक साल से दुनिया कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रही है। कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए देश- दुनिया में लगातार शोध जारी हैं। कई देशों में कोरोना के खतरे को कम करने के लिए वैक्सीन बनाने का काम भी युद्धस्तर पर हो रहा है। हालांकि अभी तक कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए उम्मीद के मुताबिक सफलता हासिल नहीं हो पाई है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में ये दावा किया जा रहा है कि एलईडी लाइट्स की मदद से कोरोना वायरस को खत्म किया जा सकता है।

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 | मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 | तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

coronavirus covid 19 new latest update research in hindi researches says led lights can kill coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इस शोध के अनुसार इस तकनीक को एयर कंडीशनिंग और वॉटर सिस्टम में स्थापित किया जा सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि पराबैंगनी (यूवी) प्रकाश उत्सर्जक डायोड (यूवी-एलईडी) कोरोना वायरस को सफलतापूर्वक समाप्त कर सकते हैं। शोधकर्ताओं का ये भी कहना है कि ये तकनीक काफी सस्ती भी होगी।

coronavirus covid 19 new latest update research in hindi researches says led lights can kill coronavirus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

जर्नल ऑफ फोटो कैमिस्ट्री एंड फोटो बायोलॉजी में प्रकाशित शोध के अनुसार वैज्ञानिकों ने वायरस पर अलग-अलग तरंगों वाले यूवी-एलईडी विकिरण की कीटाणुशोधन दक्षता का आकलन किया है, जिसमें COVID-19 वायरस पैदा करने वाला SARS-CoV-2 को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus covid 19 new latest update research in hindi researches says led lights can kill coronavirus
एलईडी बल्बों का उपयोग करके कोरोना वायरस को खत्म किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

इजराइल के तेल अवीव विश्वविद्यालय में अमेरिकन स्टडी के सह-लेखक हादस ममने का कहना है कि, एलईडी बल्बों के आधार पर कीटाणुशोधन प्रणाली को वेंटिलेशन सिस्टम और एयर कंडीशनर में स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा, कि शोध में हमने पाया कि पराबैंगनी प्रकाश को फैलाने वाले एलईडी बल्बों का उपयोग करके कोरोना वायरस को खत्म किया जा सकता है। इस शोध में हमने सस्ते और आसानी से उपलब्ध होने वाले एलईडी बल्बों का इस्तेमाल कर वायरस को मार दिया।

विज्ञापन
coronavirus covid 19 new latest update research in hindi researches says led lights can kill coronavirus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

घरों के अंदर कीटाणुरहित सतहों के लिए यूवी-एलईडी का उपयोग करना बहुत खतरनाक हो सकता है

  • शोधकर्ताओं का कहना है कि इस सिस्टम को डिजाइन किया जा सकता है। इस सिस्टम को इस तरह तैयार किया जाना चाहिए कि एक व्यक्ति सीधे प्रकाश के संपर्क में न आए। शोधकर्ताओं का कहना है कि घरों के अंदर कीटाणुरहित सतहों के लिए यूवी-एलईडी का उपयोग करना बहुत खतरनाक हो सकता है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed