फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bartender Allegedly Shaved 18-Year-Old Girl’s Head Over Unpaid Bill

बिल नहीं चुका पाने पर बारटेंडर ने की महिला के साथ ऐसी हरकत, जानकर उड़ जाएंगे होश

Mon, 31 Aug 2026 08:11 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 31 Aug 2026 08:11 PM IST
सार

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में बार का बिल नहीं चुकाने पर कर्मचारियों ने महिला का सिर मुंडवा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बहस छिड़ गई है। 

विज्ञापन
Bartender Allegedly Shaved 18-Year-Old Girl’s Head Over Unpaid Bill
बिल नहीं चुका पाने पर बारटेंडर ने की महिला के साथ ऐसी हरकत, जानकर उड़ जाएंगे होश - फोटो : AI

विस्तार

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर बार का बिल नहीं चुकाने पर महिला का सिर मुंडवा दिया। महिला पर कथित तौर आरोप लगाया है कि बिना बिल चुकाए बार से निकलने की कोशिश कर रही थी। महिला पर 1,812 डॉलर का बिल था। जब उसने इसका भुगतान नहीं किया तो बार के कर्मचारियों ने उसके सिर के बाल मुंडवा दिए। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस लेकर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। बताया जा रहा है कि बैंकॉक के पिंक्लाओ इलाके का यह मामला है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला पर पहले भी क्लबों और रेस्टोरेंट्स में बिल बिना चुकाए निकलने की कोशिश के आरोप लगे हैं। कहा जा रहा है कि 25 अगस्त को वह कथित तौर पर फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया और एक लोकप्रिय बार में घुस गई। 
विज्ञापन


बार का बिल चुकाए बिना जा रही थी महिला

बार में महिला ने खाना-पीना किया और उसका बिल करीब 1,812 डॉलर पहुंच गया। आरोप है कि बिल का भुगतान किए बिना वह बार से निकलने लगी, लेकिन कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और उससे बिल का भुगतान करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चलती ट्रेन में अचानक बजे फायर अलार्म ने उड़ाए यात्रियों के होश, वजह जानकर सबने पकड़ा सिर


महिला ने किया अनोखा कॉन्ट्रैक्ट 

वीडियो में महिला स्ट्रैपलेस सफेद ड्रेस में दिख रही है। बताया जा रहा है कि उसने अपने बालों के बदले भुगतान करने वाले एक कथित 'हेयर परचेज कॉन्ट्रैक्ट' पर सहमत हुई। वीडियो में एक पीछे से एक शख्स को कहते सुना जा सकता है कि मैं तुम्हारा फायदा नहीं उठा रहा हूं। बाजार का यही रेट है। फिर एक बारटेंडर इलेक्ट्रिक रेजर से महिला के कंधे तक लंबे और घने बालों को काटने लगता है। देखते ही देखते महिला के सिर सारे बाल मुंड दिए जाते हैं। 

माता-पिता से बिछड़ा नन्हा बच्चा, बहन को पीठ पर उठाए परिवार को ढूंढता दिखा, रुला देगा नेपाल का ये वीडियो

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति के पास बिल चुकाने के लिए पैसे नहीं हैं, तो क्या उसके साथ ऐसा व्यवहार किया जा सकता है? अब यह पूरा मामला तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed