ओडिशा में हादसे के बाद फिर एक बार फिर ट्रेनौं की आवाजाही शुरू हो गई है। वैष्णव ने देर रात कहा कि दोनों ट्रैक को बहाल कर दिया गया है। 51 घंटे के भीतर ट्रेन की आवाजाही सामान्य कर दी गई है। अभी से ट्रेन की आवाजाही शुरू हो गई है। वहीं भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। साथ ही जनजीवन की सुरक्षा के लिए पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने की जरूरत है। इंसान और पर्यावरण के बीच गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना जीवन संभव नहीं है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: ओडिशा में हादसे के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेन, गृह मंत्री अमित शाह से मिले बजरंग-साक्षी और विनेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों की आवाजाही शुरू, रेलवे ने ड्राइवर को दी क्लीनचिट
रेलवे ने रविवार को ड्राइवर की गलती और सिस्टम में खराबी से एक तरह से इनकार किया और संकेत दिया कि ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना के पीछे इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम में संभावित तोड़फोड़ और छेड़छाड़ हो सकती है। इस दुर्घटना में कम से कम 288 लोगों की मौत हो गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
गृह मंत्री अमित शाह से मिले बजरंग-साक्षी और विनेश
भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मुलाकात अमित शाह के आवास पर करीब करीब डेढ़ घंटे तक चली।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
क्यों और कैसे हुई विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत?
जनजीवन की सुरक्षा के लिए पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने की जरूरत है। आधुनिकता की ओर बढ़ रहे विश्व में विकास की राह में कई ऐसी चीजों का उपयोग शुरू कर दिया है, जो धरती और पर्यावरण के लिए घातक है। इंसान और पर्यावरण के बीच गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना जीवन संभव नहीं है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
राहुल ने PM मोदी पर साधा निशाना
ओडिशा के बालासोर के बहनागा बाजार में हुए रेल हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 288 तक पहुंच गई है। 1175 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया, इनमें से 793 को छुट्टी दे दी गई और 382 का इलाज चल रहा है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। भीषण रेल हादसे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...