फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: स्पर्म डोनरों को चीन की ये बैंक देगी 56 हजार रुपये, बस कुछ शर्तों को करना होगा पूरा

Wed, 07 Apr 2021 10:59 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 07 Apr 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Sperm Bank in China News: Sperm Donor Get 56000 Rupees For Good Quality Sperm
चीन में स्पर्म बैंक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2012 में आई बॉलीवुड फिल्म विक्की डोनर, तो आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना स्पर्म (वीर्य) डोनेट कर संतान प्राप्ति के लिए तरस रहे दंपतियों की जिंदगी में खुशियां लाने का काम करते हैं। चीन में भी इन दिनों अच्छे अच्छी गुणवत्ता वाले स्पर्म डोनर की मांग बढ़ गई है। यहां के एक स्पर्म डोनर बैंक ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को खुद आगे आकर स्पर्म डोनेट करने की अपील की है। इतना ही नहीं बढ़िया गुणवत्ता के स्पर्म डोनेट करने वाले डोनर को अच्छे पैसे भी दिए जाएंगे।

Sperm Bank in China News: Sperm Donor Get 56000 Rupees For Good Quality Sperm
चीन में स्पर्म बैंक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, चीन का झेजियांग ह्यूमन स्पर्म बैंक पिछले कुछ महीनों से लगातार लोगों से स्पर्म डोनेट करने की अपील कर रहा है। इसके लिए ये बैंक तरह-तरह के विज्ञापन का सहारा भी ले रहा है। स्पर्म बैंक ने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट में लिखा कि 'आपकी नेकी से हमें आशा है, आपका समर्पण भविष्य के लिए मददगार है। हम आपको सार्वजनिक सेवा करने और अपना स्पर्म डोनेट करने के लिए आमंत्रित करते हैं।'

Sperm Bank in China News: Sperm Donor Get 56000 Rupees For Good Quality Sperm
चीन में स्पर्म बैंक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

झेजियांग ह्यूमन स्पर्म बैंक ने इससे पहले भी एक पोस्ट में लिखा था कि 'स्पर्म डोनेट करना रक्तदान के बराबर है। ये मानवता के लिए किया गया काम है, जो जीवन के बारे में नए तरीके से समझाता है। हम आपको शहर में अच्छी क्वालिटी का स्पर्म ढूंढने के लिए 5,000 युआन (56,053 रुपए) देंगे, तो आपको किस चीज का इंतजार है?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sperm Bank in China News: Sperm Donor Get 56000 Rupees For Good Quality Sperm
चीन में स्पर्म बैंक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

हालांकि, स्पर्म बैंक के द्वारा सोशल मीडिया पर विज्ञापन देने पर लोगों ने दिलचस्प कमेंट करते हुए जमकर मजे भी लिए। एक यूजर ने स्पर्म बैंक के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि  'अगर मैं इतना स्पर्म डोनेट कर दूं, तो देश भर में मेरे इतने बच्चे घूमेंगे कि उनके बारे में मुझे भी नहीं पता होगा।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'मुझे आंखों से कम दिखाई देता है और मैं बूढ़ा हो चुका हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं इसके लिए क्वालिफाई नहीं कर पाऊंगा।'

विज्ञापन
Sperm Bank in China News: Sperm Donor Get 56000 Rupees For Good Quality Sperm
चीन में स्पर्म बैंक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

झेजियांग ह्यूमन स्पर्म बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, स्पर्म डोनेट करने वाले व्यक्ति की उम्र 20 से 40 साल के बीच होना चाहिए। इसके साथ ही व्यक्ति की लंबाई 1.65 मीटर (5.4 फीट) और पढ़ाई में पोस्ट सेकंडरी डिग्री भी जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed