फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हीरो की बाइक्स हुईं महंगी: सबसे सस्ती Hero HF Deluxe से लेकर Splendor Plus तक सभी के दाम बढ़े, जानें नई कीमतें

Wed, 07 Apr 2021 09:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 07 Apr 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
hero bikes price hike hero bikes price in india 2021 hero bikes price list 2021 in india hero motocorp price hike hero motocorp price increase hero splendor plus price 2021 hero hf deluxe price 2021
Hero HF Deluxe - फोटो : Hero MotoCorp
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने नए वित्त वर्ष में अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने मार्च के महीने में ही एलान किया था कि वह अगले महीने से अपने वाहनों के दाम बढ़ाएगी। दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने बेस्ट सेलिंग मॉडल Hero Splendor Plus से लेकर Hero HF Deluxe तक, अपने बाइक्स की पूरी रेंज की कीमत में इजाफा कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने इस साल की शुरुआत में जनवरी में अपने वाहनों के दाम बढ़ाए थे। 
hero bikes price hike hero bikes price in india 2021 hero bikes price list 2021 in india hero motocorp price hike hero motocorp price increase hero splendor plus price 2021 hero hf deluxe price 2021
Hero Splendor iSmart FI - फोटो : Hero MotoCorp
एक अप्रैल से चालू हुए नए वित्तीय वर्ष में विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। यामाहा, रॉयल एनफील्ड और होंडा मोटरसाइकिल जैसे दोपहिया वाहन निर्माताओं ने एक अप्रैल से अपने व्हीकल्स की कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर दी है। ज्यादातर ऑटो निर्माताओं ने कहा है कि, उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और उपकरणों की बढ़ती कीमतों के कारण उन्हें अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है। 
hero bikes price hike hero bikes price in india 2021 hero bikes price list 2021 in india hero motocorp price hike hero motocorp price increase hero splendor plus price 2021 hero hf deluxe price 2021
Hero Xtreme 200S BS6 - फोटो : Hero MotoCorp
रिपोर्ट के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल Splendor रेंज की कीमत में करीब 750 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। वहीं HF Deluxe रेंज की कीमत में 500 रुपये से लेकर 1,200 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। हीरो मोटोकॉर्प इससे पहले अपनी Hero Xtreme रेंज के मॉडल्स की कीमत में इजाफा कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hero bikes price hike hero bikes price in india 2021 hero bikes price list 2021 in india hero motocorp price hike hero motocorp price increase hero splendor plus price 2021 hero hf deluxe price 2021
Hero Splendor Plus - फोटो : Hero MotoCorp
Splendor Plus के मॉडल्स की नई कीमत
Hero Splendor रेंज की सभी मॉडल्स महंगी हो गई है। Splendor Plus के किक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 62,535 रुपये हो गई है। यह मॉडल 750 रुपये महंगा हो गया है। कीमत बढ़ोतरी से पहले यह 61,785 रुपये में उपलब्ध थी। जबकि Splendor Plus के सेल्फ स्टार्ट वेरिएंट की कीमत अब 64,835 रुपये हो गई है जो पहले 64,085 रुपये थी। बाइक के i3S स्मार्ट वेरिएंट की कीमत 65,295 रुपये से बढ़कर 66,045 रुपये हो गई है। वहीं, Super Splendor फ्रंट ड्रम वेरिएंट की कीमत 71,100 रुपये से बढ़कर 69,900 रुपये हो गई है। जबकि इसके फ्रंट डिस्क वेरिएंट की कीमत 74,600 रुपये से बढ़कर 73,400 रुपये हो गई है। कुछ दिनों पहले लॉन्च हुई Splendor Plus के 100 मिलियन एडिशन मॉडल की कीमत भी बढ़ गई है। यह स्पेशल एडिशन मॉडल की कीमत 67,845 रुपये हो गई है जो पहले 67,095 रुपये थी। 
विज्ञापन
hero bikes price hike hero bikes price in india 2021 hero bikes price list 2021 in india hero motocorp price hike hero motocorp price increase hero splendor plus price 2021 hero hf deluxe price 2021
Hero Splendor Plus - फोटो : Social
वेरिएंट के आधार पर नई कीमत
 
मॉडल नई कीमत (रुपये) पुरानी कीमत (रुपये) कितना हुआ इजाफा
Hero Splendor Plus (kick start) 62,535 61,785 750
Hero Splendor Plus (self start) 64,83 64,085 750
Hero Splendor Plus (self start, i3S) 66,045 65,295 750
Hero Splendor Plus (self start, i3S) 66,045 65,295 750
Hero Splendor Plus (100 Million Edition) 67,845 67,095 750
Hero Splendor iSmart 110 (front drum brake) 67,250 66,500 750
Hero Splendor iSmart 110 (front disc brake) 69,450 68,700 750
Hero Super Splendor (front drum) 71,100 69,900 1,200
Hero Super Splendor (front disc) 74,600 73,400 1,200

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed