Ajab-Gajab: दुनिया में अलग-अलग जगहें और उनको अपनी-अपनी खासियतों के लिए जाना जाता है। कुछ जगहें अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। कुछ जगहों को उनके रोचक इतिहास के लिए जाना जाता है। आज हम आपको अपनी इस खबर में एक द्वीप के बारे में जिसका इतिहास बेहद डरावना है। इसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी।
इस द्वीप पर 18वीं से 19वीं सदी के बीच एक ऐसी घटना घटी, जिसके सबूत आज भी देखने को मिलते हैं। वहां पर पत्थर की तरह इंसानों की हड्डियां और दांत बिखरे पड़े हैं। इसकी वजह से इसे डेडमैंस आइलैंड यानी मुर्दों का द्वीप कहते हैं। आइए आज हम अपनी खबर में डेडमैंस आइलैंड के बारे में रोचक बाते बताते हैं।
2 of 5
इस द्वीप पर हर तरफ बिखरी हैं हड्डियां और कंकाल, इतिहास जानकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे
- फोटो : Adobe Stock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 200 सालों में इस स्थान पर कोई भी नहीं गया है। इसकी वजह यह है कि यहां पर कंकालों, हड्डियों और इंसानी अवशेषों के अलावा कुछ भी नहीं है। यह मुर्दों का द्वीप लंदन से 40 मील की दूरी पर स्थित है।
3 of 5
इस द्वीप पर हर तरफ बिखरी हैं हड्डियां और कंकाल, इतिहास जानकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे
- फोटो : Adobe Stock
इस द्वीप पर कैदियों को दफनाया जाता था। इस द्वीप पर 200 सालों तक कैदियों के जहाज आते थे और उन्हें यहां पर मरने के लिए छोड़ दिया जाता था। उनके शरीर यहां पर धीरे-धीरे खत्म हे गए और उनकी हड्डियां और दांत बिखरे मिलते हैं। यहां पर ताबूत आए, वे कई जगह खुले ही पड़े हैं।
Serial Killer Story: ऐसा सीरियल किलर जो सिर्फ इन महिलाओं को बनाता था शिकार, कहानी जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
4 of 5
इस द्वीप पर हर तरफ बिखरी हैं हड्डियां और कंकाल, इतिहास जानकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे
- फोटो : Adobe Stock
साल 2017 में एक विदेशी मीडिया को वहां पर विशेष इजाजत के तहत प्रवेश की इजाजत मिली थी। पत्रकार ने इस द्वीप को देखने पर कहा था क्या धरती पर ऐसा नजारा कहीं दिख सकता है। अब वह यह तस्वीर भूल नहीं पाएंगी। उन्होंने कहा कि यह किसी भूतिया फिल्म से कम नहीं थी। वहां पर हड्डियां और ताबूत ही थे।
Zara Hatke: शापित है चीन का यह रहस्यमयी गांव! वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए रहस्य, जानकर हो जाएंगे हैरान
5 of 5
इस द्वीप पर हर तरफ बिखरी हैं हड्डियां और कंकाल, इतिहास जानकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे
- फोटो : Adobe Stock
इसके बारे में कई कहानियां कही जाती हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यहां पर सिर्फ मुर्दों का राज चलता है या फिर यहां दानव आकर लोगों को खा गए और उनका दिमाग ले लिया। लेकिन इतिहास बताया है कि यहां पर 200 साल तक कैदी रखे गए और तैरते हए जहाजों में उन्हें रखा जाता था। इनमें पॉकेटमार बच्चे तक शामिल थे। इन्हें ऑस्ट्रेलिया ले जाया जाता था। अगर वह बीमार होते तो जहाज के डेक में ही उनकी मौत हो जाती थी। उन्हें इस मुर्दों के आइलैंड में दफनाया जाता था।