आमतौर पर दोस्तों, पति/ पत्नी या परिवार के साथ बाहर रेस्तरां में खाना खाने जाने के लिए आप काफी सज धज के निकलते होंगे लेकिन एक रेस्तरां ऐसा भी है जहां जाने के लिए अब आपको कपड़ों की जरूरत नहीं होगी। जी हां, इस रेस्तरां में कपड़े पहनना मना है।
अब खाइए नंगे बदन खाना, इस रेस्तरां में कपड़े पहनना मना है
11 जून से लंदन में 'द बुनियादी' नाम के एक रेस्तरां की शुरुआत होने वाली है जहां पर आपको बिना कपड़ों के खाना खाने का मौका मिलेगा। आप अपने कंफर्ट के अनुसार रेस्तरां का मजा उठा सकते हैं।
अब खाइए नंगे बदन खाना, इस रेस्तरां में कपड़े पहनना मना है
आज की मॉर्डन लाइफ में लोगों के लिए कपड़ों का फैशन काफी जरूरी बन गया है पर बुनियादी में आप हर तरह के फैशन से दूर रहेंगे। ठीक वैसे ही जैसे आप अपने घर में आराम से रहते हैं और आराम से किसी भी तरह खाना खा सकते हैं।
अब खाइए नंगे बदन खाना, इस रेस्तरां में कपड़े पहनना मना है
रेस्तरां में प्राकृतिक बांस का इस्तेमाल किया गया है। बार और फूड जोन दोनों जगह पर ही बांस से बैठने की जगह बनाई गई है। साथ ही ग्राहकों को मिट्टी के बर्तनों में खाना सर्व किया जाएगा।
अब खाइए नंगे बदन खाना, इस रेस्तरां में कपड़े पहनना मना है
रेस्तरां में इलेक्ट्रीसिटी नहीं रहेगी। मोमबत्ती की रोशनी के साथ आप कंफर्ट जोन को इन्जॉय कर सकेंगे।