फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस 14 मंजिला इमारत में बसा है पूरा शहर, अस्पताल से लेकर स्कूल, चर्च और पुलिस स्टेशन सब हैं यहां

Tue, 31 Dec 2019 07:22 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 31 Dec 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
Begich Towers whittier Alaska a complete town in one 14 storey building
बेगिच टॉवर - फोटो : Social media

आमतौर पर किसी भी शहर में अस्पताल, स्कूल, प्रार्थना स्थल और पुलिस स्टेशन जैसी जरूरी सुविधाएं होती हैं, जो उसे एक बेहतरीन शहर का रूप देती हैं, लेकिन क्या आपने कभी ऐसे शहर के बारे में सुना है जो एक ही इमारत में बसा हो। यकीनन आपने न कभी ऐसा देखा होगा और न ही सुना होगा। आज हम आपको एक ऐसे ही शहर से रूबरू करवाएंगे जो एक ही इमारत में बसा है और सबसे खास बात कि यहां सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। 

Begich Towers whittier Alaska a complete town in one 14 storey building
बेगिच टॉवर - फोटो : Social media

दरअसल, अमेरिका के उत्तरी राज्य अलास्का का एक छोटा-सा कस्बा है व्हिटियर, जो अपनी बसाहट और व्यवस्था के कारण दुनियाभर में चर्चित है। इस पूरे कस्बे में मात्र एक 14 मंजिला इमारत है, जिसका नाम 'बेगिच टॉवर' है। यही कारण है कि इसे वर्टीकल टाउन भी कहते हैं। 

Begich Towers whittier Alaska a complete town in one 14 storey building
बेगिच टॉवर - फोटो : Social media

इस एकमात्र इमारत में कस्बे के लगभग 200 परिवार रहते हैं। इस इमारत में केवल लोग ही नहीं रहते, बल्कि उनकी आवश्यकता और जरूरत की हर सामग्री के लिए यहां व्यवस्था की गई है। इमारत में पुलिस स्टेशन, स्वास्थ्य सेवा केंद्र, स्टोर्स, लॉन्ड्री और चर्च सब हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Begich Towers whittier Alaska a complete town in one 14 storey building
बेगिच टॉवर - फोटो : Social media

इस इमारत में काम करने वाले सभी कर्मचारी और मालिक इसी इमारत में रहते हैं। यही वजह है कि इस इमारत में अन्य इमारतों की तुलना में अधिक सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। 

विज्ञापन
Begich Towers whittier Alaska a complete town in one 14 storey building
बेगिच टॉवर - फोटो : Social media

शीतयुद्ध के दौर में यह इमारत सेना का बैरक हुआ करती थी, लेकिन बाद में यहां आम लोग रहने लगे। इस इमारत में रहने वाले लोगों की जीवनशैली भी बाकी जगहों के लोगों से अलग है। इस इलाके में मौसम ज्यादातर समय खराब ही रहता है, इसकी वजह से यहां के लोग कहीं भी आ-जा नहीं पाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed