{"_id":"5e0b4cf98ebc3e87c93329c0","slug":"mahindra-xuv-400-7-seater-suv-mahindra-xuv400-7-seater-price-in-india-mahindra-xuv-400-launch-date","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"XUV300 और XUV500 के बाद आ रही है Mahindra की नई SUV कार XUV400, जानें इसके फीचर्स, कीमत और सबकुछ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
XUV300 और XUV500 के बाद आ रही है Mahindra की नई SUV कार XUV400, जानें इसके फीचर्स, कीमत और सबकुछ
Tue, 31 Dec 2019 07:21 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 31 Dec 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
mahindra XUV
Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) भारतीय बाजार में SUV (एसयूवी) कार की बढ़ती मांग को देखते हुए एक नई SUV लानी वाला है। भारतीय बाजार में SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) के मिडसाइज सेगमेंट में बढ़ती स्पर्धा को देखते हुए अपनी मौजूदा SUV XUV300 और XUV500 के बीच में पेश करेगा। इसे Mahindra XUV400 नाम से उतारा जाएगा। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि नई SUV Mahindra और Ford की साझेदारी में पहली गाड़ी होगी। XUV400 को S202 कोडनाम दिया गया है। जानते हैं Mahindra XUV400 के बारे में।
Mahindra XUV300 BS6 Engine
- फोटो : Social Media
पावर
Mahindra XUV400 SUV पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड इंजन के विकल्प के साथ आएगी। कार की लंबाई 4.2 मीटर हो सकती है। हालांकि महिंद्रा की इस नई एसयूवी कार के इंजन के बारे में ज्यादा डीटेल नहीं आया है। Mahindra प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल को लेकर गंभीर है और इस दिशा में काम कर रही है। कंपनी घोषणा कर चुकी है कि वह अपनी सभी नई गाड़ियों का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लाएगी। ऐसे में यह तय है कि कंपनी XUV400 का Electric मॉडल भी पेश करेगी।
Mahindra XUV300 front
फीचर्स
XUV400 में एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम स्टैंडर्ड मिलेगा। इसके साथ-साथ इसमें कई ताजातरीन फीचर शामिल किए जाएंगे। जिनमें से कुछ फीचर सेगमेंट फर्स्ट होंगे। यानी यह वो फीचर होंगे जो इस सेगमेंट की SUV कार में पहली बार देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra XUV300 TVC gaurav Gill
डिजाइन
Mahindra XUV400 SUV कार XUV300 से ज्यादा प्रमीमियम होगी। हालांकि इसमें XUV300 की तरह की स्टाइलिंग देखने को मिलेगी। यानी इस कार में भी नई डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलेगी। क्रोम ग्रिल, प्रोजेक्टर्स और इंटीग्रेटेड डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ ही इसमें शार्प एलईडी हेडलैंप होंगे। इस SUV कार के दोनों तरफ स्किड प्लेट्स भी मिलेंगे। इसके अलावा इसमें नए प्रीसिशन कट अलॉय वील्ज, स्पोर्टी एलईडी टेललाइट्स और स्कॉर्पियो वाला रूफ स्पॉइलर देखने को मिल सकता है। XUV300 की कीमत 11 से 16 लाख रुपये हो सकती है।
विज्ञापन
Mahindra XUV300 Launch