फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छुट्टी के बावजूद धीमी पड़ी Avenger: Infinity War की कमाई की रफ्तार, बाहुबली को पछाड़ना मुश्किल

Thu, 03 May 2018 08:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 03 May 2018 08:03 AM IST
विज्ञापन
Avenger Infinity War Collection Day 5 Film Fails To Enter 150 Crore Club Unlike Baahubali 2
Thanos

मंगलवार को मजदूर दिवस की छुट्टी थी। माना जा रहा था कि फिल्म 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' की कमाई सोमवार की रिकॉर्डतोड़ कमाई का आंकड़ा भी पार कर जाएगी। मगर ऐसा हो नहीं पाया। रिलीज के पांचवे दिन फिल्म ने 20 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म ने भारत में करीब 135 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। 

Avenger Infinity War Collection Day 5 Film Fails To Enter 150 Crore Club Unlike Baahubali 2
Avengers Infinity War

मार्वेल स्टूडियोज के 22 सुपरहीरोज भी मिलकर अब तक बाहुबली को पछाड़ नहीं पाए हैं। फिल्म 'बाहुबली 2: द कंक्लूजन' रिलीज के चार दिन के अंदर ही 150 करोड़ क्लब में पहुंच गई थी। हालांकि, एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर को यह उपलब्धि हासिल करने में सिर्फ 15 करोड़ रुपयों की जरूरत होगी। एक अनुमान के मुताबिक बुधवार की कमाई के बूते फिल्म को यह खुशी भी नसीब हो जाएगी।

Avenger Infinity War Collection Day 5 Film Fails To Enter 150 Crore Club Unlike Baahubali 2
‪‪Avengers Infinity War‬

ट्रेड पंडितों का मानना है कि यह फिल्म पहले हफ्ते में 170-175 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है। कहा जा रहा है कि कमाई की ऐसी ही रफ्तार जारी रही तो यह फिल्म 300 करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Avenger Infinity War Collection Day 5 Film Fails To Enter 150 Crore Club Unlike Baahubali 2
Avengers Infinity War

जानें फिल्म ने किस दिन कमाए कितने रुपये-
शुक्रवार - 31,33,00,000 करोड़ रुपये
शनिवार - 30,25,00,000 करोड़ रुपये
रविवार - 32,75,00,000 करोड़ रुपये
सोमवार-20,50,00,000 करोड़ रुपये
मंगलवार-20,00,00,000 करोड़ रुपये
कुल कमाई-  1,34,83,00,000  करोड़ रुपये

विज्ञापन
Avenger Infinity War Collection Day 5 Film Fails To Enter 150 Crore Club Unlike Baahubali 2
Avengers: Infinity War

हॉलीवुड फिल्म होने के बावजूद भारत के सिने दर्शकों के बीच 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। इसकी मुख्य वजह यह है कि अंग्रेजी के अलावा इसे लगभग सभी मुख्य क्षेत्रिय भाषाओं में रिलीज किया गया है। राजेश खट्टर, रोहित रॉय, गौरव चोपड़ा समेत कई जाने-माने सितारों ने फिल्म की हिन्दी डबिंग की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed