Bear Fossil: किसी समय में पृथ्वी पर जीवित रहने वाले अति प्राचीन सजीवों के अवशेषों या उनके द्वारा चट्टानों में छोड़ी गई छापों को जीवाश्म के रूप में जाना जाता है। इनको लेकर वैज्ञानिक लगातार शोध करते रहते हैं, जिससे पता चलता है कि पृथ्वी पर अलग-अलग कालों में भिन्न प्रकार के जन्तु रहे हैं। साल 2020 में रूस के साइबेरियन पर्माफ्रॉस्ट में पूरी तरह संरक्षित एक ममीकृत भालू पाया गया था। लेकिन अब इसे लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वैज्ञानिकों ने शोध में पाया कि यह भालू पुराने अनुमान से ज्यादा युवा है। साथ ही यह एक अलग प्रजाति से ताल्लुक रखता है। इस ममीकृत भालू को पूर्वी साइबेरियन सागर में स्थित एक दूरस्थ रूसी द्वीप बोल्शॉय लयाखोव्स्की पर हिरण के झुंडों को पकड़ने वालों ने खोजा था। उन्होंने इस भालू को जब पाया तो इसकी त्वचा, दांत, फर, शरीर का फैट, नाक और आंतरिक अंग पूरी तरह सुरक्षित थे। पहली नजर में इसे देख कर ऐसा लग रहा था कि भालू जिंदा है। शोधकर्ताओं ने इस भालू का नाम 'एथरिकन भालू' बोल्शॉय एथरिकन नदी के नाम पर रखा है।
{"_id":"64044aea593dc7bd4105cf64","slug":"ancient-buried-bear-fossil-became-mummy-know-interesting-facts-in-hindi-2023-03-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bear Fossil: हजारों साल पहले बर्फ में दब कर ममी बन गया भालू, अब हुए चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Bear Fossil: हजारों साल पहले बर्फ में दब कर ममी बन गया भालू, अब हुए चौंकाने वाले खुलासे
Sun, 05 Mar 2023 05:08 PM IST
ज्योति मेहरा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sun, 05 Mar 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
बर्फ में दब कर ममी बन गया भालू (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फ में दब कर ममी बन गया भालू (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
इस भालू के अवशेषों का विश्लेषण याकुत्स्क में नॉर्थ-ईस्टर्न फेडरल यूनिवर्सिटी (NEFU) में किया गया है। जब यह भालू पाया गया था तब माना जा रहा था कि यह एक विलुप्त हो चुका 'गुफा भालू' है। दरअसल, गुफा भालू एक खोई हुई प्राचीन प्रजाति है जो लगभग 11 फीट लंबे हुआ करते थे। इनका वजन करीब 1,500 किलो ग्राम होता था। यह लगभग 22 हजार साल पहले विलुत्प हो गए थे। बताया जा रहा है कि भालू की यह ममी करीब 22 हजार से अधिक साल पुरानी है।
बर्फ में दब कर ममी बन गया भालू (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
कितना पुराना है यह भालू
लेकिन हाल ही के अध्ययन में यह बात सामने आई कि यह लगभग 3,500 साल पुराना है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, भूरे भालू के जीवाश्म पर नॉर्थ-ईस्टर्न फेडरल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं और अन्य रूसी शोधकर्ताओं द्वारा शोध किया गया है। इससे इसके उत्तर-पूर्व में भूरे भालू के विकास के बारे में पता चला।
लेकिन हाल ही के अध्ययन में यह बात सामने आई कि यह लगभग 3,500 साल पुराना है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, भूरे भालू के जीवाश्म पर नॉर्थ-ईस्टर्न फेडरल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं और अन्य रूसी शोधकर्ताओं द्वारा शोध किया गया है। इससे इसके उत्तर-पूर्व में भूरे भालू के विकास के बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फ में दब कर ममी बन गया भालू (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
वर्तमान में हुए आनुवंशिक अध्ययन और रेडियोकार्बनडेटिंग के मुताबिक इसकी उम्र 3,460 वर्ष बताई जा रही है। दरअसल, यह एक मादा भालू है, जिसकी लंबाई 1.55 मीटर और वजन 78 किग्रा बताया गया है।
विज्ञापन
बर्फ में दब कर ममी बन गया भालू (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
NEFU टीम ने इस भालू के जीवाश्म का परीक्षण कर कई खुलासे किए। परीक्षण में पता चला है कि मौत के समय इसकी उम्र 2 से 3 साल ही रही होगी। हालांकि भालू की मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन उसकी ममी से पता चलता है कि इसकी रीढ़ की हड्डियों पर चोट लगी हैं। संभवत यही उसकी मौत का कारण होगा।