फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

94 साल की बूढ़ी महिला ने किया ऐसा कारनामा, दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा को भी करनी पड़ी तारीफ

Wed, 08 Jan 2020 01:19 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 08 Jan 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
anand mahindra shares a video of 94 year old chandigarh womans startup entrepreneur of the year
आनंद महिंद्रा और हरभजन कौर - फोटो : सोशल मीडिया

महिंद्रा कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन आनंद महिंद्रा हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। आनंद महिंद्रा अक्सर अपने ट्विटर हैंडल पर लोगों को प्रेरित करने वाली किस्से-कहानियां शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर आनंद महिंद्रा ने 94 साल की एक महिला का वीडियो साझा करते हुए उन्हें एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर बताया है। बता दें कि इस महिला ने उम्र के इस पड़ाव पर आने के बावजूद एक नए बिजनेस की शुरुआत की है।

anand mahindra shares a video of 94 year old chandigarh womans startup entrepreneur of the year
हरभजन कौर - फोटो : सोशल मीडिया

94 साल की इस महिला का वीडियो डॉक्टर मधु टेकचंदानी नामक एक ट्विटर यूजर ने आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए साझा किया है। इस महिला का नाम हरभजन कौर है जो चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। हरभजन कौर अपने घर से ही व्यवसायिक तौर पर बेसन की बर्फी बनाने का काम करती हैं। हरभजन ने अपनी बेटी को बताया कि वह खुद से पैसे कमाना चाहती हैं और 4 साल पहले इस काम की शुरुआत की। डॉक्टर मधु ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि ''यहां एक कहानी है जो आपको आशा देगी और प्रेरित करेगी।''
 



 

anand mahindra shares a video of 94 year old chandigarh womans startup entrepreneur of the year
हरभजन कौर - फोटो : सोशल मीडिया

डॉक्टर मधु टेकचंदानी के ट्वीट पर आनंद महिंद्रा ने तुरंत रिप्लाई किया और लिखा कि "जब आप 'स्टार्ट-अप' शब्द सुनते हैं, तो यह सिलिकन वैली या बेंगलुरु में लोगों की याद दिलाता है, जो अपने काम को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. अब से इसमें एक 94 साल की महिला को भी शामिल करें, जो यह नहीं सोचती कि अब कुछ नया शुरू करने के लिए बहुत देर हो चुकी है।" इतना ही नहीं आनंद महिंद्रा ने कहा कि यह मेरे लिए एंटरप्रेन्योर ऑफ द इयर हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
anand mahindra shares a video of 94 year old chandigarh womans startup entrepreneur of the year
हरभजन कौर - फोटो : सोशल मीडिया

हरभजन के इस वीडियो को ट्विटर पर काफी पसंद किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 87 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका था। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि जब भी अगली बार मैं चंडीगढ़ जाउंगी तो इनकी बर्फी को जरूर खरीदुंगी।
 



 

विज्ञापन
anand mahindra shares a video of 94 year old chandigarh womans startup entrepreneur of the year
हरभजन कौर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि "जुनून और दृढ़ संकल्प और जीवन में कुछ करने की इच्छा की कोई उम्र सीमा नहीं है।"
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed