{"_id":"5e1582de8ebc3e87975ad599","slug":"india-vs-sri-lanka-injured-sri-lanka-pacer-isuru-udana-virtually-ruled-out-of-third-t20-vs-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया से हारने के बाद श्रीलंका को एक और झटका, टीम से बाहर हुआ यह धुरंधर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया से हारने के बाद श्रीलंका को एक और झटका, टीम से बाहर हुआ यह धुरंधर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
इसुरु उडाना
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीलंका के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने संकेत दिए हैं कि बायें हाथ के तेज गेंदबाज इसुरु उडाना के शुक्रवार को भारत के खिलाफ पुणे में तीसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने की संभावना नहीं है। उडाना को वार्म अप सत्र के दौरान पीठ में चोट लगी थी।
2 of 6
इसुरु उडाना
- फोटो : ट्विटर
भारत के खिलाफ मंगलवार को दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान 143 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए श्रीलंका को उडाना की सेवाएं नहीं मिली थी जब यह तेज गेंदबाज श्रीलंका के गेंदबाजी के लिए उतरने से ठीक पहले चोटिल हो गया था।
3 of 6
मिकी आर्थर
- फोटो : ट्विटर
श्रीलंका की टीम ने यह मैच सात विकेट से गंवाया और वह तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। श्रीलंका के कोच आर्थर ने कहा, ‘देखिए, मैं डॉक्टर नहीं हूं। ड्रेसिंग रूम में वह काफी दर्द में था। ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि उन्हें क्या चोट लगी है। मैं सिर्फ इतनी उम्मीद कर रहा हूं कि वह वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज में खेल पाएंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मिकी आर्थर
- फोटो : ट्विटर
श्रीलंका का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम काफी व्यस्त है और ऐसे में आर्थर उडाना को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते जो हाल के समय में श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ टी-20 गेंदबाज रहे हैं। पिछले माह श्रीलंका के मुख्य कोच बनाए गए दक्षिण अफ्रीका के आर्थर ने कहा, ‘हमने इतना अधिक क्रिकेट खेलना है इसलिए मैं उसके लिए सिर्फ सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद कर सकता हूं। उसकी पीठ में तकलीफ है।’
विज्ञापन
5 of 6
एंजेलो मैथ्यूज
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका ने लगातार दूसरे मैच में अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज को मौका नहीं दिया जिन्होंने 16 महीने बाद टी-20 क्रिकेट में वापसी की है। यह पूछने पर कि क्या पुणे में अंतिम मैच में मैथ्यूज को मौका मिलेगा, आर्थर ने कहा, ‘इस बल्लेबाजी प्रदर्शन के बाद, सभी खिलाड़ियों के पास खेलने का मौका है।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।