फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर टेस्ट में साल की दूसरी हैट्रिक लेने से चूके शमी, वर्ल्ड कप में भी ढाया था कहर

Thu, 14 Nov 2019 02:53 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 14 Nov 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
INDvBAN Mohammed Shami on Cusp of another Hatrick in 2019 in International cricket
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला इंदौर के होलकर मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय गेंदबाजों ने मेहमान टीम के बल्लेबाजों को पस्त कर दिया है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली हैट्रिक लेने से चुक गए। अगर वह इस मुकाबले में हैट्रिक विकेट चटकाते, तो उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक साल में दो हैट्रिक दर्ज हो जाती। 

INDvBAN Mohammed Shami on Cusp of another Hatrick in 2019 in International cricket
मोहम्मद शमी

चायकाल से पहले उन्होंने दो गेंदों पर दो बांग्लादेशी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। चाय के बाद उनके पास अपने अगले ओवर की पहली गेंद पर मौका था कि वह टेस्ट में हैट्रिक लेकर इतिहास रचे, लेकिन वह नाकाम रहे। पारी के 54वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शमी की गेंद को रहीम छोड़ना चाह रहे थे, लेकिन गेंद स्टंप्स पर जा लगी और वह शमी का शिकार बने। इसके बाद अगली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने पर मेहदी हसन को एलबीडब्ल्यू किया जो गोल्डन डक हुए। 

INDvBAN Mohammed Shami on Cusp of another Hatrick in 2019 in International cricket
मोहम्मद शमी - फोटो : social media

चाय के बाद मैदान पर गेंदबाजी करने आए शमी उस तरह की हैट्रिक गेंद नहीं डाल पाए जिसपर विकेट मिले। शमी ने विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लेने का कारनाम किया था। शमी ने 22 जून को खेले गए इस मैच में शमी ने मोहम्मद नबी (52), आफताब आलम (0) और मुजीब उर रहमान (0) को लगातार तीन गेंदों में आउट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvBAN Mohammed Shami on Cusp of another Hatrick in 2019 in International cricket
मोहम्मद शमी - फोटो : social media

मोहम्मद शमी इस समय अपने करियर के चरम पर हैं और कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed