फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anand Mahindra Tweet: आनंद महिंद्रा ने फर्जी पोस्ट पर जताई नाराजगी, जानिए क्यों दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Mon, 22 Nov 2021 04:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Nov 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
anand mahindra busts fake news on his name and says I will be taking legal action
आनंद महिंद्रा ने फर्जी पोस्ट पर जताई नाराजगी - फोटो : Twiiter @@anandmahindra

उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह कई मुद्दों पर अपनी राय भी रखते हैं। अब इस बीच आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर वायरल एक फर्जी पोस्ट को लेकर नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने ट्रोल करने वालों को चेतावनी भी दी है। अक्सर सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें वायरल होती रहती हैं।  उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने बेहद मजेदार तरीके से इस फर्जी पोस्ट का जवाब दिया है और उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है। 



सोशल मीडिया पर आनंद महिन्द्रा के नाम से एक फर्जी पोस्ट को शेयर किया गया है। इस कोट्स में कहा गया है कि एक एवरेज भारतीय पुरुष अपने दिन सोशल मीडिया पर महिलाओं को फॉलो करने में, स्पोर्ट्स टीम्स में अपनी उम्मीद और एक बेपरवाह नेता के हाथ में अपने सपनों को छोड़कर बिताता है। महिंद्रा समूह के चेयरमैन और उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने नाम से शेयर किए गए इस कोट्स को फर्जी बताया है। 

anand mahindra busts fake news on his name and says I will be taking legal action
आनंद महिंद्रा ने फर्जी पोस्ट पर जताई नाराजगी - फोटो : @MahindraRise


उन्होंने कहा कि कभी ऐसा कहा ही नहीं है। उन्होंने इस फर्जी कोट्स को लेकर कानून कार्रवाई करने की बात भी कही है। इसके साथ ही उन्होंने एक मीम शेयर किया है जिसमें अरशद वारसी की फोटो लगी है और लिखा है कि कौन हैं ये लोग? कहां से आते हैं? 
 

anand mahindra busts fake news on his name and says I will be taking legal action
आनंद महिंद्रा ने फर्जी पोस्ट पर जताई नाराजगी - फोटो : @MahindraRise


आनंद महिंद्रा ने इस पोस्ट को फर्जी बताते हुए लिखा है कि मुझसे मेरे एक सहयोगी ने बताया, ऐसा लग रहा है कि इंटरनेट पर बदमाशों के लिए आपको शिकार बनाने का मौसम है। ये पूरी तरह से मेरे नाम से फर्जी और मनगढ़ंत पोस्ट को वायरल किया गया है। मैं लीगल एक्शन लूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
anand mahindra busts fake news on his name and says I will be taking legal action
anand mahindra - फोटो : facebook/OVERDRIVE


सप्ताह में ये दूसरी बार उनके नाम से फर्जी खबर फैलाई गई है। इससे पहले उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने नाम से चल रहे एक रिपोर्ट को फर्जी बताया था। आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और लोगों के अच्छे कार्यों की सराहना भी करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed