{"_id":"6198e9494342663afd226996","slug":"ola-electric-says-it-is-taking-out-india-s-largest-ev-test-ride-initiative","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ola Electric Scooter: 'भारत की सबसे बड़ी ईवी टेस्ट राइड पहल', ओला इलेक्ट्रिक ने की शुरुआत, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Ola Electric Scooter: 'भारत की सबसे बड़ी ईवी टेस्ट राइड पहल', ओला इलेक्ट्रिक ने की शुरुआत, जानें डिटेल्स
Mon, 22 Nov 2021 03:16 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 22 Nov 2021 03:16 PM IST
सार
ओला इलेक्ट्रिक अब कह रही है कि वह अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के टेस्ट राइड को 1,000 शहरों और कस्बों में शुरू कर रही है। कंपनी के मुताबिक यह यहां का सबसे बड़ा ईवी टेस्ट ड्राइव प्रोग्राम है।
विज्ञापन
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने शनिवार को एलान किया कि उसने अपने S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए पूरे भारत में टेस्ट राइड शुरू कर दी है। ओला ने इस साल की शुरुआत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था। हालांकि संभावित ग्राहकों के लिए टेस्ट राइड इस महीने की शुरुआत में चुनिंदा महानगरों में शुरू हो गई थी। ओला इलेक्ट्रिक अब कह रही है कि वह अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के टेस्ट राइड को 1,000 शहरों और कस्बों में शुरू कर रही है। कंपनी के मुताबिक यह यहां का सबसे बड़ा ईवी टेस्ट ड्राइव प्रोग्राम है।
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
हालांकि, कई लोग ओला एस1 या एस1 प्रो वेरिएंट खरीदने की योजना को अंतिम रूप देने से पहले टेस्ट राइड के बारे में पूछताछ कर रहे थे। 10 नवंबर को, बेंगलुरु, दिल्ली, अहमदाबाद और कोलकाता में टेस्ट राइड शुरू हुई, इसके बाद 19 नवंबर से पांच और शहरों - मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि और पुणे में टेस्ट राइड शुरू हुई।
कंपनी के अनुसार, टेस्ट राइड इवेंट में लोगों की प्रतिक्रिया काफी हद तक सकारात्मक रही है। जिससे कंपनी इसे अब पूरे देश में शुरू करने के लिए प्रेरित हुई है। ओला इलेक्ट्रिक के चीफ बिजनेस ऑफिसर अरुण सिरदेशमुख ने कहा, "हम आने वाले हफ्तों में टेस्ट राइड को तेजी से बढ़ा रहे हैं और भारत भर के 1000 से अधिक शहरों और कस्बों को कवर करेंगे। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर ग्राहक को दिसंबर के मध्य तक टेस्ट राइड की सुविधा मिल सके। यह टेस्ट राइड का अब तक का सबसे तेज राष्ट्रीय स्तर है और ऑटोमोटिव रिटेल में क्रांति हमारे डायरेक्ट टू कंज्यूमर मॉडल से संभव हुई है।"

27 नवंबर से शुरू होने वाले शहरों के अगले बैच में सूरत, तिरुवनंतपुरा, कोझीकोड, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, कोयंबटूर, वडोदरा, भुवनेश्वर, तिरुपुर, जयपुर और नागपुर में ओला इलेक्ट्रिक की टेस्ट राइड शुरू होंगी। लेकिन ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को ग्राहकों की इतनी अच्छी-खासी प्रतिक्रिया क्यों मिल रही है? यहां जानते हैं इस ई-स्कूटर की खास बातें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
दोनों वेरिएंट्स की कीमत
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 और S1 Pro ट्रिम्स में उपलब्ध है। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के S1 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है। जबकि S1 Pro वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 रुपये है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में दी जाने वाली विभिन्न सब्सिडी के आधार पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत भी अलग-अलग होगी।

ड्राइविंग रेंज और स्पीड
Ola S1 वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 121 किलोमीटर की दूर तय कर सकता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 181 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। S1 वेरिएंट 3.6 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट 3 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है।